{"_id":"59e4f4cd4f1c1bd7538b7cc8","slug":"91508177101-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए त्योहार
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड/रेवती। दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक सोमवार को पुलिस चौकी में आयोजित की गई। जिसमें दीपावली और छठ पूजा आपसी प्रेम और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का संकल्प जताया गया। इस दौरान विद्युत, सफाई, पेयजल की बुनियादी सुविधाओं के बारे में चर्चा की गई। एसडीएम सुशील लाल श्रीवास्तव ने कहा कि आपस में मिल जुलकर पर्व मनाने से उसका उत्साह बढ़ जाता है। सीओ अवधेश कुमार चौधरी ने कहा कि पर्व के दौरान असामाजिकतत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इस मौके पर चौकी इंचार्ज पीके उपाध्याय, विनोद कुमार, प्रशांत कुमार मंटू, अशोक मधुर, धर्मेंद्र सोनी आदि लोग मौजूद रहे।
उधर, रेवती थाना परिसर में शांति समिति की बैठक एसडीएम बांसडीह अनिल कुमार चतुर्वेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने लोगों से अपील किया कि दीपावली के दिन ज्यादा आवाज वाले पटाखे ना बजाएं। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय शंकर पांडेय, समाजसेवी अभिज्ञान तिवारी, भाजपा नेता ओंकार नाथ ओझा, प्रधान सुशील सिंह, रमजान आदि रहे।