फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   जिला एकीकरण

जिला एकीकरण

Mon, 16 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
जिला एकीकरण
बलिया। जिला एकीकरण समिति की बैठक सोमवार को विकास भवन सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम की उपस्थिति में संपन्न हुई । इसमें आपसी सद्भाव, भाईचारा बनाने के साथ राष्ट्रीय एकता अखण्डता को बनाए रखने संबंधी विषय पर वक्ताओं ने अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष श्री पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि समय समय पर राष्ट्रीय एकता के लिए कार्यक्रमों का आयोजन होना चाहिए। एक-दूसरे धर्म के लोगों को त्योहारों के अवसर पर घर जाकर बधाई देना चाहिए। इससे आपसी समझ पैदा होगी, समाज में सुख-समृद्धि का माहौल बनेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि ईद एवं होली जैसे पर्व पर मिलन समारोह का आयोजन होते रहना चाहिए। हम सब मिलकर ऐसी पहल करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने इस बात पर जोर दिया कि प्रत्येक तहसील क्षेत्र से सभी धर्मों के लोगों को राष्ट्रीय एकीकरण समिति में सम्मिलित कर इसका विस्तार किया जाए। समिति के सदस्य सक्रिय हों और यह बैठक समय-समय पर लगातार होते रहे, ताकि एकता अखंडता के लिहाज से ऐसी महत्वपूर्ण बैठक में चर्चाएं हों, संवाद स्थापित हो और आपसी सौहाद्र बनाने संबंधी कई बातें उभर कर सामने आईं। साहित्यकार जनार्दन राय ने मानव मूल्यों की रक्षा के लिए शिक्षित समाज बनाने पर बल दिया उन्होंने सभी की भलाई के लिए समरसता को बनाए रखने की अपील किया। सीडीओ सन्तोष कुमार ने समिति के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। सभी से राष्ट्रीय एकता अखण्डता बनाने के पुनीत कार्य में सहयोग करने की बात कही। संचालन करते हुए जेपी पांडेय ने कहा कि महान विभूतियों के जन्मदिवस के अवसर पर वर्ष में एक बार राष्ट्रीय एकता महोत्सव का आयोजन कर सभी धर्मों के विद्वानों का सेमिनार आयोजित किया जाना चाहिए। बैठक में सीओ सिटी हितेंद्र कृष्ण, डीएसटीओ बब्बन मौर्र्य, सीएमओ डॉ संजय सिंह, स्वतंत्रता सेनानी राधिका मिश्रा, समिति के सदस्य विनय कुमार, डॉ. रीना पांडेय समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed