फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   धरना व विधानसभा घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा

धरना व विधानसभा घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा

Sun, 03 Sep 2017 10:11 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
धरना व विधानसभा घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा
बैरिया। अखिल भारतीय साक्षरता प्रेरक महासंघ नई दिल्ली के तत्वावधान में पांच सितंबर को लखनऊ स्थित लक्ष्मण झूला मैदान में आयोजित धरने को सफल बनाने के लिए रविवार को पचांयत भवन पर मुरली छपरा व बैरिया ब्लाक के प्रेरकों की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित कर रहे संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री अमरजीत सिंह ने कहा कि विगत 40 माह से प्रेरकों को मानदेय नहीं दिया गया है। विगत डेढ़ माह से लखनऊ में धरना चल रहा है, लेकिन केंद्र व प्रदेश सरकार ने अब तक ध्यान नहीं दिया है। जबकि देश के सर्वोच्च न्यायालय ने समान कार्य समान वेतन का आदेश भी पारित कर रखा है। प्रेरक हितों के मामले में चाहे केंद्र की सरकार हो या प्रदेश सरकार सभी ने धोखा दिया है। अपनी हक हम पा कर ही दम लेंगे। जिलाध्यक्ष विजय प्रसाद ने कहा कि हम प्रेरक जनगणना, पशुगणना, मतदाता सूची आदि का भी कार्य बखूबी करते हैं। पूरी तन्मयता से कार्य करने के बावजूद भी आज तक चालिस माह का मानदेय रूका पड़ा है। लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। बैठक मे इन्दू वर्मा, पूनम वर्मा, रमेश शर्मा, घनश्याम राम, मुन्ना प्रताप, लाल बहादुर, स्वयं प्रकाश सिंह, विनय कुमार ओझा, राधिका देवी, राम इश्वर, मनोज कुमार, रामेश्वर जी, विनोद प्रसाद, शिवदयाल सिंह, अनिता देवी आदि रही। अध्यक्षता रामजी वर्मा तथा सचांलन शिवदयाल पांडेय मनन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed