{"_id":"6a076a940b71b4578d0d3085","slug":"911-teachers-surplus-in-730-schools-of-the-council-objections-sought-ballia-news-c-190-1-ana1001-163941-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: परिषद के 730 विद्यालयों में 911 शिक्षक सरप्लस, आपत्ति मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: परिषद के 730 विद्यालयों में 911 शिक्षक सरप्लस, आपत्ति मांगी
विज्ञापन
बलिया। परिषद में एकल विद्यालय की अवधारणा को खत्म करने के लिए समायोजन की प्रक्रिया चल रही है। 911 शिक्षक सरप्लस पाए गए हैं। सरप्लस शिक्षकों की सूची बीआरसी पर चस्पा कर उनसे आपत्ति मांगी गई है। 19 मई तक आपत्ति दाखिल करनी है।
बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कराया गया है।सत्यापन में करीब 10 हजार शिक्षकों का डेटा खंगाला गया है। 730 विद्यालयों के शिक्षकों के डेटा में में 911 शिक्षक सरप्लस पाए गए हैं। जिनमें प्राथमिक के 610 विद्यालयों में 737 शिक्षक एवं उच्च प्राथमिक के 120 विद्यालयों में 174 शिक्षक सरप्लस पाए गए हैं। शिक्षकों से आपत्ति के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। आपत्ति सही पाए जाने पर उनके समायोजन पर विचार नहीं किया जाएगा। समायोजन के लिए कनिष्ठ शिक्षकों का ही चयन किया गया है। समायोजन प्रक्रिया में वरिष्ठ शिक्षक प्रभावित नहीं होंगे। जिनका स्थानांतरण अगर 30 मार्च तक किसी विद्यालय में हुआ तो वह भी समायोजन के दायरे से बाहर रहेंगे।
अगर किसी विद्यालय पर महिला शिक्षक इस समायोजन प्रक्रिया के तहत आती हैं तो उनके स्थान पर किसी पुरुष शिक्षक को समायोजित किया जाएगा। अनंतिम सूची जारी होने के बाद संबंधित शिक्षकों में हलचल तेज हो गई है। कई शिक्षक सूची में नाम आने के बाद विभागीय कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
इनसेट-
विभागीय जानकारी के अनुसार इस समायोजन प्रक्रिया में शिक्षा क्षेत्र नगर को शामिल नहीं किया गया है। जबकि नगर क्षेत्र के विद्यालयों की स्थिति दयनीय है। विद्यालयों में कई विद्यालय एकल हैं। कुछ विद्यालय केवल शिक्षामित्र के सहारे संचालित हैं। कुछ विद्यालयों में शिक्षक ही नहीं है। जबकि वहां छात्र संख्या काफी ज्यादा है।
विद्यालय का नाम छात्र संख्या अध्यापक संख्या शिक्षामित्र संख्या
प्राथमिक विद्यालय वजीरापुर 110 01 0
प्राथमिक विद्यालय टाउनहाॅल 19 01 01
प्राथमिक चौक पूर्वी 25 01 0
प्राथमिक जवाहर सेंटर 30 01 0
प्राथमिक रामपुर 01 26 01 01
प्राथमिक मिड्ढी 70 01 01
प्राथमिक चौक 47 01 01
प्राथमिक गांधी 18 0 01
प्राथमिक अमृतपाली 02 20 0 0
प्राथमिक आजाद 44 0 01
प्राथमिक पुलिस लाइन 50 0 0
प्राथमिक नारायन 47 0 02
प्राथमिक रामपुर 02 18 0 01
इस प्रकार देखा जाए तो नगर क्षेत्र के विद्यालयों की स्थिति काफी खराब है। लेकिन इन विद्यालयों को समायोजन से दूर रखा गया है। जबकि सरप्लस शिक्षकों की संख्या काफी ज्यादा है। ऐसे में इन विद्यालयों में भी समायोजन की मांग उठ रही है। अधिकांश विद्यालयों में नियमित शिक्षकों की भारी कमी है और कई स्कूल केवल शिक्षा मित्रों के भरोसे संचालित हो रहे हैं। इसके बावजूद इन विद्यालयों में छात्र संख्या काफी अच्छी है।
-- -- -- -- -- -- -- -
इनसेट-
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि केवल 112 विद्यालयों में ही शिक्षकों का समायोजन होना है। जबकि जांच में कुल 911 शिक्षक सरप्लस चिह्नित किए गए है। आपत्ति के बाद समायोजन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।