फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   900 properties of Waqf Board worth more than Rs 10 billion in the district

Ballia News: वक्फ बोर्ड की 10 अरब से अधिक की 900 संपत्तियां जिले में

Fri, 09 Aug 2024 04:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
900 properties of Waqf Board worth more than Rs 10 billion in the district
बलिया। जिले की छह में से पांच तहसील में वक्फ बोर्ड की दस अरब रुपये से अधिक की 900 सौ से अधिक संपत्तियां हैं। जिनका स्वामित्व बोर्ड के अधीन है। इनमें कृषि योग्य भूमि से लेकर आवासी भू-खंड और दुकानें भी शामिल हैं।
विज्ञापन

इन संपत्तियों का संचालन बोर्ड के निर्देशानुसार जिला अल्पसंख्यक विभाग करता है। जिला अल्पसंख्यक विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक रसड़ा तहसील क्षेत्र में वक्फ की सबसे अधिक संपत्ति है, जिसमें खेतीहर भूमि के अलावा आवासीय भूखंड शामिल है। इसके अलावा जिला मुख्यालय पर बोर्ड के नाम पर स्टेशन रोड से लेकर अन्य मोहल्लों में कई दुकानें और आवासीय भवन और भूखंड हैं। जिन्हें बोर्ड के निर्देशानुसार किराये पर दिया गया है। जबकि सिकंदरपुर, बांसडीह और बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र में वक्फ बोर्ड की संपत्तियां हैं। भूमि के साथ-साथ दुकानें भी शामिल हैं। जिले की इकलौती बैरिया तहसील है, जहां वक्फ बोर्ड की कोई संपत्ति नहीं है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी। आशुतोष पांडेय ने बताया कि जिले की पांच तहसीलों में वक्फ बोर्ड की 900 से अधिक संपत्तियां हैं। जिनकी देखरेख बोर्ड के निर्देशानुसार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed