फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   9.80 lakh quintal wheat to be procured at 75 purchasing centers

75 क्रय केंद्रों पर होगी 9.80 लाख कुंतल गेहूं की खरीद

Thu, 16 Apr 2020 08:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
9.80 lakh quintal wheat to be procured at 75 purchasing centers
गेहूं क्रय केंद्रों की जांच करते जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही। - फोटो : BALLIA
बलिया। प्रदेश सरकार के निर्देश पर 15 अप्रैल से जिले में गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। पहले दिन बुधवार को बांसडीह स्थित विपणन शाखा के क्रय केंद्र पर क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव निवासी किसान विष्णु कुमार ओझा ने 60 कुंतल गेहूं बेचा। गेहूं क्रय के लिए जिले में कुल 75 क्रय केंद्र तय किए गए हैं जहां कुल 9.80 लाख कुंतल गेहूं की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। क्रय केंद्रों पर गेहूं की बिक्री के लिए अब तक 6605 किसानों ने पंजीकरण किया है। इनमें 43 बटाईदार और 8 ठेके या लीज पर खेती करने वाले शामिल हैं।
विज्ञापन

किसानों को अनाज का माकूल मूल्य दिलाने को लेकर शासन के निर्देश पर जिले में कुल 75 गेहूं क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें इसमें मार्केटिंग विभाग के 17, पीसीएफ के 31, एग्रो के 6, नेफेड के 15, एनसीसीएफ के 4 व एफसीआई के दो क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। जनपद में 9.80 लाख कुंतल गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शासन की ओर से 15 अप्रैल से गेहूं खरीद का निर्देश दिया गया है लेकिन अधिकांश इलाकों में क्रय केंद्र धरातल पर नहीं खुल सके हैं। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को कई केंद्रों पर किसान गेहूं लेकर पहुंचे हैं और आने वाले दिनों में क्रय तेज होने की उम्मीद है। 6 मार्च से ही किसानों का पंजीकरण शुरू है। अब तक जिले में कुल 6605 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण किया है। इसमें 6554 स्वयं किसान हैं। जबकि 43 बटाईदार व आठ ठेके या लीज पर खेती करने वाले किसान हैं।
विज्ञापन

-
55179 गाटा की उपज बेचने के लिए पंजीकरण
बलिया। क्रय केंद्रों पर गेहूं की बिक्री के लिए कुल 18153 खेतों के 55179 गाटा की उपज के लिए किसानों ने पंजीकरण किया है। इसमें 27653 गाटा के किसानों ने 100 कुंतल या इससे अधिक गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण किया है। इन किसानों के 97 गाटा सत्यापित हो चुके हैं, 61 गाटा को निरस्त किया गया है जबकि 27495 गाटा के सत्यापन लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
लगातार तीसरे साल गेहूं खरीद मूल्य में बढ़ोतरी
बलिया। शासन की ओर से लगातार तीसरे साल वर्ष 2020-21 में भी गेहूं खरीद के लिए मूल्य में बढ़ोतरी कर 1925 रुपये प्रति कुंतल की गई है। इससे किसानों में खुशी है। वर्ष 2018-19 में खरीद मूल्य प्रति कुंतल 1735 रुपये प्रति कुंतल व वर्ष 2019-20 में गेहूं खरीद मूल्य प्रति कुुंतल 1840 था।

-
गेहूं क्रय के लिए सभी 75 क्रय केंद्रों का संचालन शुरू करा दिया गया है। कुछ और केंद्र खोलने का प्रस्ताव है। सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को मानक के अनुसार खरीद करने का निर्देश दिया गया है।- अविनाश चंद सागरवाल, जिला विपणन अधिकारी, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed