फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   9.15 lakh fine imposed on 25 shopkeepers

Ballia News: 25 दुकानदारों पर लगा 9.15 लाख का जुर्माना

Wed, 04 Jan 2023 09:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 09:35 PM IST
विज्ञापन
9.15 lakh fine imposed on 25 shopkeepers
खाद्य पदार्थों में मिलावट की पुष्टि होने पर न्याय निर्णायक अधिकारी राजेश कुमार की कोर्ट ने 25 दुकानदारों पर 9 लाख 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। न्याय निर्णायक अधिकारी ने सभी दुकानदारों को जुर्माने की धनराशि एक माह में जमा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय वेद प्रकाश मिश्र ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने पिछले दिनों जिले के बेल्थरारोड, सिकन्दरपुर, रसड़ा, हल्दी, बलिया सदर, चितबड़ागांव, गड़वार, पकड़ी व सीयर से विभिन्न खाद्य पदार्थो के नमूने लिये थे। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में 25 नमूने मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। रिपोर्ट आने के बाद विभाग सतर्क हो गया और 25 दुकानदारों के विरुद्ध न्याय निर्णायक अधिकारी की कोर्ट में वाद दाखिल किया गया। जिसकी सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए 25 दुकानदारों पर 9 लाख 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माने की धनराशि को एक माह के अन्दर जमा करना है। इसमें 19 दुकानदारों पर 25-25 हजार, एक दुकानदार पर 40 हजार, दो दुकानदारों पर 50- 50 हजार और तीन दुकानदारों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed