Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   8876 vehicles challaned in three days, 240 seized

Ballia News: तीन दिन में 8876 वाहनों का चालान, 240 सीज

Sun, 23 Nov 2025 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
8876 vehicles challaned in three days, 240 seized
बलिया। सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस व यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कुल 8876 वाहनों का चालान कर 240 वाहन जब्त किए गए। एक करोड़ अट्ठारह लाख अट्ठानबे हजार एक सौ का जुर्माना लगाया। डग्गामार वाहनों व अवैध बस अड्डों, ऑटो स्टैंड एवं वहां वसूली करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि 65 टीमों ने बृहस्पतिवार से शनिवार तक तीन दिवसीय अभियान चलाकर कार्रवाई की। यातायात पुलिस एवं थाने की पुलिस ने कुल 8876 वाहनों चालान कर 240 वाहनों को सीज किया। इस दौरान 116 बसों तथा 589 टेंपो का चालान किया गया। चार बसों तथा 82 टेंपो को सीज करते हुए कुल 12,62,100 रुपये जुर्माना लगाया। 29 बस अड्डों तथा 43 टेंपो स्टैंड पर कुल 515 व्यक्तियों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन

109 ट्रक व 530 अन्य ओवरलोड वाहनों का चालान तथा 09 वाहनों को सीज कर 13,61,000 रुपये जुर्माना लगाया। 263 काली फिल्म लगे वाहन तथा 65 हूटर लगे वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। 12 काली फिल्म लगे वाहनों तथा 12 हूटर लगे वाहनों को सीज कर 6,22,000 रुपये जुर्माना लगाया। 54 वाहनों से हूटर हटवाए गए। 217 चार पहिया वाहनों तथा 594 दो पहिया वाहनों की नंबर प्लेट पर जाति एवं भड़काऊ शब्द लिखे होने पर चालान किया गया। 8 दो पहिया वाहनों को सीज करते हुए कुल 13,57,500 रुपये का जुर्माना लगाया। 1465 चारपहिया वाहनों तथा 4928 दो पहिया वाहनों का चालान किया। 49 चारपहिया तथा 64 दो पहिया वाहनों को सीज कर 72,85,500 रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed