फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   87 thousand looted from a youth returning after recovery

वसूली कर लौट रहे युवक से 87 हजार की लूट

Tue, 16 Feb 2021 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
87 thousand looted from a youth returning after recovery
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के बकुल्हा संसार टोला बांध पर नईबस्ती गांव के सामने मंगलवार की शाम दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने असलहे के बल पर एक युवक से 87 हजार रुपये और टैबलेट लूट लिए। वारदात की जानकारी पर एएसपी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। युवक स्वयं सहायता समूहों से वसूली कर लौट रहा था।
विज्ञापन

रसड़ा थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव निवासी दिलीप कुमार तिवारी बिहार राज्य के सारण जनपद के लाला टोला पुरवा में शिवम तिवारी सेटिंग क्रेडिट केयर नेटवर्क कंपनी स्वयं सहायता समूह में कार्य करते हैं। मंगलवार शाम दिलीप वहां से वसूली कर बैरिया की तरफ आ रहे थे कि बीएसटी बांध पर स्थित नई बस्ती गांव के सामने से दो बाइकों पर चार बदमाश पीछे से आए और असलहे के बल पर इनका झोला छीन कर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार झोले में 87 हजार रुपये व एक टैबलेट था। पीड़ित ने इसकी सूचना बैरिया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बैरिया एसएचओ संजय त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में है, अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed