फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   86 thousand seized grain confiscated

प्रतिबंधित अनाज जब्त

Wed, 26 May 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
86 thousand seized grain confiscated
नरही थाना क्षेत्र के नरही गांव में सोमवार की छापा मारकर एक पिकअप में 55 किलो प्रतिबंधित खेसारी (साबुत) को अधिकारियों ने कब्जे में लिया जिसे मंगलवार को सीज करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सोमवार की रात्रि में किसी ने बताया कि सरकार द्वारा प्रतिबंधित खेसारी (साबुत) नरही गांव में खड़ी पिकअप में है। जानकारी होने के बाद सदर तहसीलदार गुलाब चन्द्रा, नायब तहसीलदार महेंद्र श्रीवास्तव व अभिहीत अधिकारी खाद सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अमित कुमार सिंह व खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम सक्रिय हो गई और नरही पुलिस के साथ बताए गए स्थान पर रात में छापेमारी की। नरहीं गांव में पिकअप पर बोरे में भरा हुआ 21 क्विंटल 55 किलो खेसारी (साबुत) बरामद हुआ। जिसकी कीमत बाजार में लगभग 86200 रूपए है। छापेमारी के दौरान चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के सहयोग से किसी तरह से गाड़ी को नरही थाना लाया गया जिसे मंगलवार की सुबह थाने में सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed