फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   83 new corona positive including three health workers

चितबड़ागांव थाना, पीएचसी सोहांव, पीएचसी रेवती में मिले पॉजिटिव

Mon, 10 Aug 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
83 new corona positive including three health workers
नगर के टाउन हाल बापूभवन में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : BALLIA
बलिया। जिले में सोमवार को आई रिपोर्ट में 83 लोग नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें पीएचसी सोहांव, रेवती और मुरलीछपरा के तीन स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। अब संक्रमित मरीजों की संख्या 2410 हुई। इसमें पहले से भर्ती 2387 में से 1453 लोग उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 933 है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि बेलहरी के सोनवानी में एक, डुमरिया रेवती में एक, बिगही में एक, नवानगर के चेतनकिशोर में नौ, गोसाईपुर में दो, नगरा के पलियाखास में एक, कोपागंज में एक, किड़िहरापुरा में एक, भोजपुर में दो, मलप में दो, भृगुनाथ में एक, खनवर में एक, बरैचा में एक, बलेसरा में एक पॉजिटिव केस पाया गया। इसके अलावा पंदह के पकड़ी में छह, सिकंदरपुर में छह, गोपीचंद में एक, बांसडीह के चौकन में एक, सुल्तानपुर में एक, वार्ड नंबर छह में दो, रसड़ा के गंगासागर में एक, हनुमानगंज के थम्हनपुरा में एक, गड़वार में एक, सिहाचवर में एक, बेरूवारबारी के मैरिटार में तीन, कैथवली दो, करम्मर में एक, बभनौली में एक पॉजिटिव केस पाया गया है। जबकि मुरली छपरा के धुरी टोला में एक, पीएचसी मुरली छपरा में एक, पीएचसी सोहांव में एक, चिलकहर के मंगरौली में एक, सीयर के अवाया में एक, रेवती वार्ड नंबर आठ में एक, वार्ड नंबर एक में एक, मनियर के काजीपुर में एक, पिलुई में एक, जिला कारागार में एक, पीएचसी रेवती में एक, थाना चितबड़ागांव में तीन, चितबड़ागांव में एक, हनुमानगंज के भरतपुरा में एक, करनई में एक, दुबहर में एक, शहर कोतवाली के आनंद नगर में एक पॉजिटिव केस पाया गया है। बताया कि स्वास्थ्य टीम सभी मरीजों को होम क्वारंटीन, एल-1 अस्पताल में भर्ती कराने की कवायद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed