फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ग्रामीणों ने पोलिंग पार्टी व पुलिस पर किया पथराव, जान बचाकर गांव से निकले

ग्रामीणों ने पोलिंग पार्टी व पुलिस पर किया पथराव, जान बचाकर गांव से निकले

Sun, 19 May 2019 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पोलिंग पार्टी व पुलिस पर किया पथराव, जान बचाकर गांव से निकले
रेवती। ग्रामीणों की ओर से मतदान का बहिष्कार करने पर छोटकी बेलहरी के एक मात्र बूथ संख्या 405 पर बीएलओ चिंता देवी का जबरन मतदान कराने का आरोप लगाते हुए गांव के लोगों ने नाराजगी जताई। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोक-झोंक के बाद शाम सात बजे जमकर्र इंट पत्थर चले। ग्रामीणों के आक्रोश को देख सीओ बांसडीह अशोक कुमार सिंह, एसओ सहतवार आरएल मौर्य सहित पोलिंग पार्टी के लोग गांव से बाहर निकल गए। इस दौरान प्रशासन की गाड़ी के शीशे टूट गए।
विज्ञापन

मालूम हो कि गांव के लोग जर्जर सड़क को लेकर मतदान का बहिष्कार किए हुए थे। दिन में एसडीएम बांसडीह अन्नपूर्णा गर्ग ने ग्रामीणों को मतदान करने की अपील किया और जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने भी ग्रामीणों से फोन पर बात किया लेकिन ग्रामीण मतदान को राजी नहीं हुए। पूरे दिन गुजरने के बाद शाम पांच बजे के बाद बीएलओ चिंता देवी का मत पड़ने की बात को लेकर ग्रामीण उग्र हो गए तथा जबरन मतदान कराने का प्रशासन पर आरोप लगाना शुरु किया। अभी बात-चीत और नोंक-झोंक के साथ नारेबाजी चल रही थी कि एक सिपाही ने एक ग्रामीण पर डंडा चला दिया। इसके बाद ग्रामीण भी ईंट पत्थर लेकर पुलिस पार्टी को दौड़ा लिए। उधर, बीएलओ ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रशासन पर जबरन मतदान कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed