{"_id":"5ccf2d52bdec220746189bf6","slug":"81557081426-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की सरकार में सब देते थे पाकिस्तान का साथ अब दे रहे भारत का साथ: दारा सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की सरकार में सब देते थे पाकिस्तान का साथ अब दे रहे भारत का साथ: दारा सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोघा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच्चों की पढ़ाई, बीमारों की दवाई, किसानों के लिए सिंचाई, गरीबों की कमाई और पीड़ितों की सुनवाई के पांच सिद्धांतों के बूते पर सबका साथ सबका विकास करते हुए देश को विकसित करने का कार्य कर रहे हैं । ये बातें बांसडीह क्षेत्र के विद्या भवन नारायणपुर में रविवार को भाजपा की विजय संकल्प रैली मैं वन एवं पर्यावरण मंत्री एवं पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दारा सिंह चौहान ने कहीं।
कहा कि सेना ने पाकिस्तान में घुसकर मारने का काम किया। जब सरकार कांग्रेस और यूपीए की थी, उस समय रूस को छोड़कर बाकी सारे देश पाकिस्तान के साथ खड़ा हुआ करता था लेकिन जब से भारत की बागडोर मोदी के हाथों में आई है, तब से हर कोई भारत का साथ दे रहा है और पाकिस्तान अलग-थलग पड़ गया। उन्होंने गरीब मजदूर किसानों के स्वास्थ्य के लिए आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की। इसके तहत कोई भी गरीब किसी रोग से मर न सके। वही किसानों को सम्मान योजना के तहत उनके खाते में पैसा भेजने का काम किया। कहस कि केवल भाजपा गठबंधन ने पूरे उत्तर प्रदेश में पांच निषाद उम्मीदवारों को टिकट दिया है जो किसी पार्टी ने नहीं दिया है। वक्ताओं में मुख्य रूप से केतकी सिंह, अजय शंकर पांडेय, कनक गोपाल, युवा बबन सिंह, रघुवंशी लक्ष्मण दुबे, प्रतुल कुमार ओझा ,विनय सिंह, मटन वर्मा मौजूद रहे । अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे और संचालन विधानसभा प्रभारी बृजभान चौहान ने किया। विजय संकल्प रैली में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान एवं संजय निषाद सहित भाजपा नेताओं ने सर्वप्रथम जम्मू कश्मीर के अरनिया सेक्टर में शहीद बृजेंद्र बहादुर सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया तत्पश्चात रैली को संबोधित किया।