{"_id":"5cc5f7a0bdec22075e075218","slug":"81556477856-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिता को जलाकर मारने के आरोपी पति ओर ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिता को जलाकर मारने के आरोपी पति ओर ससुर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड। उभाव थानाक्षेत्र के भीटा भुआरी ग्राम में बीते 13 अप्रैल को विवाहिता को जलाकर मार डालने के आरोपी पति और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
उभाव थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया इंदौली जमीन इंदौली ग्राम निवासी जगदीश प्रसाद की पुत्री की शादी मुन्नी की शादी भीटा भुआरी ग्राम निवासी संपत राम के पुत्र पंकज राम से 5 अप्रैल 2018 को हुई। आरोप है कि ससुरालीजनों ने दहेज के लिए विवाहिता को मारने पीटने के अलावा जान से मारने की धमकी दी। इसकी जानकारी ससुराल से मायके विदा होने के बाद विवाहिता ने अपने माता- पिता को दी। मायके में कुछ दिन रहने के बाद विवाहिता को ससुराल विदा कर दिया। आरोप है कि गत 13 अप्रैल को सुनियोजित साजिश के तहत विवाहिता के शरीर पर केरोसिन उड़ेल आग के हवाले कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर होने के बाद विवाहिता का बलिया जिला अस्पताल ले जाया गया।
जिला अस्पताल से चिकित्सक ने गंभीर स्थिति के चलते वाराणसी रेफर कर दिया। बीएचयू वाराणसी में इलाज के दौरान विवाहिता ने दम तोड़ दिया। इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास-ससुर, देवर और ननद के खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में आरोपी पति पंकज राम और ससुर संपत राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि अन्य आरोपियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।