फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   शार्ट सर्किट की चिंगारी से तीन दूकानों का सामान स्वाहा

शार्ट सर्किट की चिंगारी से तीन दूकानों का सामान स्वाहा

Mon, 22 Apr 2019 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
शार्ट सर्किट की चिंगारी से तीन दूकानों का सामान स्वाहा
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के अस्पताल रोड स्थित एक चाय की दुकान सहित तीन दुकानों में सोमवार की दोपहर में शार्ट सर्किट की चिंगारी से आग लग गई। इससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन आग ने विकराल रुप पकड़ लिया। जिसमें करीब एक लाख से अधिक के सामान जलकर राख हो गए। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन दस्ता के कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के हास्पीटल रोड स्थित विजय कुमार पाठक की चाय की दुकान है। जिसमें चाय, विस्कुट सहित खाने पीने का सामान रखा हुआ था। सोमवार को करीब एक बजे अचानक चाय की दुकान में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी के चलते आग की लपटे उठने लगी। यह देख आसपास के लोगों ने किसी तरह से आग को बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग ने विकराल रुप धारण करने के साथ बगल के बच्चा लाल के स्टेशनरी और अमीरचंद्र की लांड्री के दूकान को आगोश में ले लिया। जिसे बुझाने का लोगों ने काफी प्रयास किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन दस्ता टीम के सदस्यों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। तबतक सबकुछ जलकर राख हो चुका था। इस आग मेें तीनों दुकानों से करीब एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। सूचना के बाद उपनिरीक्षक अजय यादव सहित कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

रसड़ा क्षेत्र के नागपुर स्थित सड़ौली दलित बस्ती में रविवार को सायं ट्रैक्टर से निकली चिंगारी से एक बीघा खड़ी फसल के साथ ट्रैक्टर सहित भूसा बनाने वाली मशीन बुरी तरह जल कर स्वाहा हो गई। नागपुर गांव निवासी मुन्ना यादव के खेत में खड़ी फसल के समीप भूसा बनाने वाली मशीन से भूसा बनाने का कार्य चल रहा था, तभी मशीन से निकली चिंगारी ने गेहूं के डंठल को पकड़ लिया और देखते ही देखते कन्हैया, हरेंद्र लाल, सिंहासन खरवार, विजेंद्र लाल की लगभग एक बीघा से अधिक गेहूं की खड़ी व 50 बोझ गेहूं के साथ ट्रैक्टर एवंभूसा बनाने वाली मशीन को अपने आगोश में ले लिया। फायर ब्रिग्रेड एवं ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक गेहूं के दो बीघा डंठल सहित एक बीघा खड़ी फसल ट्रैक्टर एवं भूसा बनाने वाली मशीन जल कर स्वाहा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed