{"_id":"5c8fe294bdec2213ef2d1d86","slug":"81552933524-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुट चार्ट व कम्युनिकेशन प्लान बनाने में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुट चार्ट व कम्युनिकेशन प्लान बनाने में जुटा प्रशासन
विज्ञापन
बलिया। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रशासन की ओर से चुनावी तैयारियां तेज की दी गई हैं। हालांकि जनपद में अंतिम चरण में चुनाव है, फिर भी प्रशासनिक अमला रूट चार्ट व कम्युनिकेशन प्लानिंग को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। एडीएम ने इस बाबत सभी तहसीलों से रिपोर्ट मांगा है।
जिले में लोक सभा का चुनाव अंतिम चरण में है लेकिन प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा हुआ है। बताया जाता है कि पांच साल बाद हो रहे चुनाव को देखते हुए प्रशासन की ओर से प्रत्येक बूथों का रूट चार्ट व कम्युनिकेशन प्लान तैयार कर रहा है। प्रशासन का मानना है कि बीते सालों में कुछ बूथों में जहां बदलाव किया गया है वहीं बूथों तक जाने वाले मार्ग में कोई व्यवधान न हो इसकी जांच जरूरी है। इसको देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से रूट चार्ट व कम्युनिकेशन प्लान तैयार किया जा रहा है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की मानें तो सभी तहसीलों से रूट चार्ट व कम्युनिकेशन प्लान तैयार जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। बताया कि कुछ तहसीलों की ओर से यह काम पूरा कर लिया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम राम आसरे ने बताया कि रुट चार्ट व कम्युनिकेशन प्लान तैयार होने के बाद उसी के अनुसार बड़े या छोटे वाहनों की संख्या निर्धारित कर उसके अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।