फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   धड़ल्ले से जारी है जिले में कच्ची शराब का धंधा

धड़ल्ले से जारी है जिले में कच्ची शराब का धंधा

Fri, 08 Feb 2019 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
धड़ल्ले से जारी है जिले में कच्ची शराब का धंधा
बलिया। शासन-प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद कच्ची शराब के धंधे पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इसके सेवन से आए दिन परिवार उजड़ रहे हैं। पांच सालों में 130 से अधिक लोग कच्ची शराब के सेवन से काल के गाल में समा चुके हैं। जिले में रेवती, हनुमानगंज, सिकंदरपुर, दयाछपरा, बसंतपुर, मनियर इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। शराब के कारोबारी पुलिस व आबकारी विभाग की मिलीभगत से अपना धंधा बेरोकटोक संचालित करते हैं। जनपदीय पुलिस समय-समय पर छापेमारी करती, लेकिन इसका कोई खास असर नहीं दिखता।
विज्ञापन

जनपद में रेवती के दियारा एवं आसपास के गांव तथा मनियर क्षेत्र के टीएस बंधा, मनियर कस्बा व थाने से 100 मीटर की दूरी पर शराब बनता है और बिकता है। सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर समेत आसपास गांवों में कच्ची शराब का कारोबार लघु उद्योग के रूप में धारण कर लिया है। वहीं बांसडीहरोड के डुमरिया, मनियर जसांव, भूइली, शेर, छाता, आसचौरा, मिश्रौली, सोनौली, कुवर जसांव, सराक के अलावा पुलिस पिकेट से 50 मीटर की दूरी पर कच्ची शराब बिकता है। इसके अलावा सिकंदरपुर क्षेत्र के सीसोटार, लीलकर, खरीद, कठौड़ा, डूहाबिहरा के दियरांचल इलाके में कच्ची शराब बनता व बिकता है। उधर, बैरिया थाना क्षेत्र के दयाछपरा कच्ची शराब निर्माण के लिए मशहूर है। यहां के लोगों ने इसे अपनी जीविका बना लिया है। प्रदेश में गुजरात व बिहार की तर्ज पर पूर्ण रूप से शराब बंद करने की मांग को लेकर भासपा के महिला मंच ने जनपद के टीडी कालेज के मैदान से पिछले वर्ष हुंकार भरी थी। बावजूद कच्ची शराब बनाने, बेचने तथा तस्करी करने का गोरख धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

पिछले पांच वर्षों में जिले में जहरीली शराब के सेवन से सुखपुरा थाना क्षेत्र के कुंदन प्रसाद गुप्ता, राम बिंद, केशव प्रसाद बिंद, महेश सिंह, बेकारू सिंह, सत्येंद्र सिंह, शंकर सिंह, बटखरी सिंह, राजनाथ राम, जनार्दन राम, बंटू सिंह, कामेश्वर सिंह, राजकुमार राम, गुड्डू साहनी, केशव राजभर की मौतें हो चुकी है। सिकंदरपुर के सुरेंद्र, धर्मराज राम, बुधन राजभर, सरल राजभर, जलेसर राजभर, सीताराम, उमेश पासवान, बुदन राय की मौतें हो चुकी है। वहीं शहर कोतवाली के ओवर ब्रिज के नीचे कच्ची शराब सेवन से पांच लोगों की मौते हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed