{"_id":"5c436d27bdec224a611c0575","slug":"81547922727-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन बेचने का मौका नहीं मिलने पर कोटेदार कर रहे बहानेबाजी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन बेचने का मौका नहीं मिलने पर कोटेदार कर रहे बहानेबाजी : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। थाना परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण थाना दिवस पर पहुंचे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग को निस्तारण करने का निर्देश दिया। कुल 10 मामले आए लेकिन एक मामले का ही निस्तारण किया गया। राशन दुकानदारों की ओर से आंदोलन की जानकारी होने पर कहा कि राशन बेचने के लिए मौका नहीं मिलने पर बहानेबाजी कर आंदोलन करने की धमकी दे रहे हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि ई-पॉश मशीन सरकार इसलिए दी है ताकि वितरण की समस्याएं खत्म हों। कहा कि ई-पाश मशीन से अंगूठा मैच हो या नहीं हो, एक भी कार्डधारक को लौटाया नहीं जाना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि विकल्प के रूप में आधार कार्ड के अंतिम चार नंबर फीड करके कार्डधारकों को अनाज देना है। दुकानदार जानबूझकर मशीन खराब कर सरकार को गुमराह कर रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार ने थाने पर लावारिस पड़े वाहनों को तत्काल नीलामी कराने का आदेश दिया। वहीं, बिजली के तार थाने में देख कहा कि यह क्यों रखी गई है, इसका निस्तारण कराएं। थाना दिवस में कुल 10 मामले आए जिसमें एक मामला नगर पंचायत निवासी अजीत साह पुत्र मदन साह ने मारपीट की शिकायत की, जिस पर एसपी ने मेडिकल कराकर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। इस तरह एक मामले का निस्तारण हुआ। जिलाधिकारी ने चार मामलों में टीम गठित की। वहीं, भीखाछपरा निवासी अनूप सिंह ने इब्राहिमाबाद उपरवार में जमीन की पैमाइश का मामला उठाया, जिलाधिकारी ने नापी का आदेश दिया। जगदेवा निवासी प्रदीप सिंह और प्रेम सिंह बंटवारे का मामला उठाया। मकदूमपुर निवासी सचितानंद सिंह ने पथल नसब हो चुकी जमीन पर तार घेरने की गुहार लगाई। इस मौके पर तहसीलदार राम नारायन वर्मा, एसएचओ एसी तिवारी आदि रहे।