{"_id":"5bdc96f6bdec2269332778c2","slug":"81541183222-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया बन रहा डिजिटल, 30 प्रतिशत लोग आनलाइन करने लगे खरीद्दारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया बन रहा डिजिटल, 30 प्रतिशत लोग आनलाइन करने लगे खरीद्दारी
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
बलिया। धनतेरस और दिवाली के लिए हर कोई अपनी-अपनी पसंद की चीजें खरीदने में मशगूल है। सुबह दस बजते-बजते प्रमुख मार्केट में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं इससे इतर खासकर युुवाओं का रूझान ‘आनलाइन शापिंग’ की ओर है। युवा वर्ग मार्केट जाकर सामानों की खरीदारी करने के बजाय अपने एंड्राइड सेट से घर बैठे सामान मंगाने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं।
खुशी का त्योहार दिपावली, छठ के दिनों में अभी कुछ वर्ष पूर्व तक चाहे युवा हो फिर बुुजुर्ग या फिर गृहिणी मार्केट आकर सामानों की खरीद्दारी करने में रुचि दिखात थे। लेकिन बदलते वक्त के साथ लोगों का रूझान खासकर युवाओं का रूझान अब आन लाइन शापिंग के प्रति बढ़ा। युवा वर्ग अपनी पसंद की जींस, पैंट, टी-शर्ट, मोबाइल, बेल्ट, परफ्यूम तो लड़कियां कुर्ती, पैजामा, फ्राक, कास्मेटिक आदि सामानों पर जोर दे रही हैं। कुल मिलाकर लोग समय तथा पैसों की बचत करने के लिए आनलाइन खरीद्दारी पर ज्यादा जोर दे रहे हैं।