{"_id":"5bad27bc867a5537ba4065ba","slug":"81538074556-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर के धक्के से मां-बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर के धक्के से मां-बेटा घायल
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लालगंज। लालगंज शिवपुर घाट मार्ग पर बाजार के सामने गुरुवार को लाल बालू ढो रहे ट्रैक्टर के धक्के से मां व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सोनबरसा ले जाया गया, जहां से मां और बेटे की हालत खराब होने के चलते जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। ट्रैक्टर का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस, ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने ले गई। दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज शिवपुर घाट रोड पर बाजार के सामने गुरुवार की सुबह दोकटी थाना क्षेत्र के ही हृदयपुर गांव निवासी चंदन पासी (16) पुत्र ओम प्रकाश पासी अपने पिता के रिक्शा से अपनी बीमार मां रीता देवी (36) को इलाज के लिए बाजार में एक निजी चिकित्सक के यहां ले जा रहा था। इसी बीच जैसे ही लालगंज बाजार के सामने पहुंचा कि लाल बालू ढो रहे ट्रैक्टर ने रिक्शा को टक्कर मार दिया, जिससे रिक्शा करीब 20 फुट गहरे गड्ढे में जा गिरा और मां व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मां और बेटे को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।