फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   रिश्वत मांगने वालों को भेजा जाएगा जेल : उपेंद्र

रिश्वत मांगने वालों को भेजा जाएगा जेल : उपेंद्र

Sat, 31 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
रिश्वत मांगने वालों को भेजा जाएगा जेल : उपेंद्र
बलिया। फेफना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को टैगोर नगर स्थित केंद्रीय कार्यालय पर राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की जनसमस्याओं को व विकास कार्यों के बाबत जानकारी ली। मंत्री कार्यकर्ताओं को भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार के मुहिम में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जो भी रिश्वत मांगे उसका प्रमाण दें, उन्हें जेल भेजने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने राशनकार्ड, विभिन्न पेंशन योजनाएं, आवास, सड़क, बिजली, कानून व्यवस्था के संबंध में अपने विचार व सुझाव रखे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक साल के अंदर व्यवस्था में तो परिवर्तन हुआ लेकिन सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त व भयमुक्त समाज की स्थापना में निचले स्तर की अफसरशाही बाधक बन रहे हैं। इसके चलते समाज में कार्यकर्ताओं का अपमानित होना पड़ रहा है। अधिकांश कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों पर मनमानी करने, सम्मानजनक व्यवहार नहीं करने व गलत कार्यों में लिप्त रहने का आरोप लगाया। मंत्री ने कहा कि पिछले डेढ़ दशकों से पूर्ववर्ती सरकारों ने प्रदेश को खोखला कर दिया है तथा जनता का शोषण हुआ है। कमीशनखोरी को ध्यान में रखते हुए विकास की योजनाएं बनाई जाती थीं। कहा कि सरकार की हनक से अपराधी या तो प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं या फिर एनकाउंटर का शिकार हो रहे हैं। बताया कि कमीशनखोरी रोकने के लिए सरकार ने ई-टेंडरिंग की व्यवस्था की है। आह्वान किया कि किसी भी योजना में किसी तरह का रिश्वत नहीं देना है और अगर कोई मांगता है तो उसका प्रमाण जुटा कर दें, उन्हें जेल भेजने का काम किया जाएगा। बताया कि विधवा, वृद्धा, दिव्यांग पेंशन, आवास, शौचालय, शादी अनुदान आदि योजनाओं में पारदर्शिता आई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की मुहिम में सहयोग करने व सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर विजय गुप्ता, सूर्यदेव राय, नंदलाल सिंह, राजेश सिंह, टुनटुन उपाध्याय, मोतीचंद गुप्ता, भोला ओझा, अभय वर्मा, प्रेमनाथ सिंह, बृजनाथ सिंह, विजय प्रकाश वर्मा, भुवाल सिंह, बब्बन राय, राकेश चौबे भोला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed