पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में चल रहे नि:शुल्क पांच दिवसीय योग शिविर के समापन पर योग शिक्षा के पश्चात विधिवत हवन पूजन किया गया। योग प्रचारक विजय शंकर योगी द्वारा ग्राम सभा महरेंव में दीनदयाल सेवा संस्थान स्वदेशी मंच पर चल रहा पांच दिवसीय योग शिविर के अंतिम दिन जिला योग प्रचारक विजय शंकर योगी ने आसन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार का गुर बताते हुए सिखाया।विभिन्न बीमारियां जैसे शुगर, रक्तचाप, घुटने का दर्द आदि बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए नि:शुल्क दवा योग को बताया। आयोजन गांव के ग्राम प्रधान मोती चंद्र गुप्ता, योग शिक्षक विजय शंकर योगी का आभार व्यक्त किया। शिविर शिक्षक के योग साधक दुर्गेश कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, छोटेलाल, विनोद कुमार, धनजी प्रसाद, चंद्रभान सिंह , विभीषण वर्मा, पप्पू गुप्ता आदि लोगों ने योग की जानकारी ली।