फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   राशन वितरण में अनियमितता की रहीं अधिकतर शिकायतें

राशन वितरण में अनियमितता की रहीं अधिकतर शिकायतें

Tue, 02 Jan 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
राशन वितरण में अनियमितता की रहीं अधिकतर शिकायतें
बेल्थरा रोड तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम व क्षेत्रीय विधायक लोगों की समस्याएं सुनते हुए।
बेल्थरारोड। तहसील सभागार में जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विधायक धनंजय कन्नौजिया की मौजूदगी में 145 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। जिसमें से 23 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलोंको डीएम ने संबंधित विभागाें के अधिकारियों को सुपुर्द त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस दौरान अधिकतर शिकायतें कोटे की दुकानों में राशन वितरण से संबंधित रहीं।
विज्ञापन

साहियां ग्राम निवासी राम अवध ने आवासीय पट्टे की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने की शिकायत की। कसौंडर निवासी शिवराम ने फर्जी बैनामा करने का आरोप लगाया। खूंटा बहोंरवां निवासी दर्जनों महिलाओं ने राशन वितरण में अनियमितता का मुद्दा उठाया। सुम्हा निवासी नागेंद्र ने आवास आवंटन की मांग की। चौकिया निवासी सुखी ने विकलांग पेंशन दिए जाने की मांग की। तुर्तीपार के ग्रामीणों ने खाद्य के गड्ढे पर अतिक्रमण करने की शिकायत की। फरसाटार के ग्रामीणों ने कोटेदार द्वारा राशन वितरण में अनियमितता की जांच की मांग की। अवायां के शिव कुमार ने सफाईकर्मियों द्वारा ग्राम की साफ़-सफ़ाई नहीं किए जाने का मामला उठाया। रामपुर निवासी वीरेंद्र यादव ने मार्ग निर्माण की मांग की। किड़िहरापुर निवासी सैनिक की विधवा अमरावती में राशन दुकान आवंटन की मांग की। डीएम ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निर्धारित समय अवधि में गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण का कड़ा निर्देश दिया। इस मौके पर एसपी अनिल कुमार, सीएमओ डा. श्री प्रकाश राय, एसडीएम सुशील श्रीवास्तव समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed