फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सांसद आदर्श गांव में चला सफाई अभियान

सांसद आदर्श गांव में चला सफाई अभियान

Tue, 22 Aug 2017 11:35 PM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
सांसद आदर्श गांव में चला सफाई अभियान
दुबहड़ । स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत सांसद आदर्श ग्राम ओझवलिया के दलित बस्ती धोबी टोला में मंगलवार को सांसद भरत सिंह के प्रतिनिधि अरुण सिंह गामा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अरुण सिंह बंटू के संयुक्त नेतृत्व में वृहद साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान गांव की समस्त गलियों एवं नालियों की विधिवत साफ-सफाई के साथ ब्लीचिंग पाउडर व फिनायल का छिड़काव किया गया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में वेक्टर जनित रोगों से बचाव ,रोकथाम, नियंत्रण हेतु ग्राम पंचायतों में विधिवत साफ-सफाई कर दवाओं का छिड़काव आदि किया जा रहा है। कहा कि अब स्वच्छ भारत अभियान एक जनांदोलन का रूप ले चुका है। इसमें हम सबकी भागीदारी आवश्यक है। इस मौके पर ग्राम प्रभारी कमलेश पांडेय, प्रमोद पांडेय, ग्राम प्रधान विनोद कुमार दुबे एवं प्रभारी सत्यनारायण शर्मा व एडीओ पशुपतिनाथ सिंह और सचिव विनोद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हल्दी। स्वच्छ यूपी स्वस्थ्य यूपी अभियान के तहत भाजपा नेता राजेंद्र श्रीवास्तव एवं मण्डल अध्यक्ष कामेश्वर तिवारी के नेतृत्व में ग्रामसभा मुड़ाडीह गायघाट दलित बस्ती सहित पंचायत भवन का सफाई किया गया। इस दौरान वहां से अतिक्रमण भी हटाया गया। साथ ही ग्रामीणों को आपने आस- पास सफाई रखने की प्रेरणा दी गई ताकि गंदगी से होने वाली बीमारियां गांव में प्रवेश न कर सके। उक्त अभियान में एडीओ पंचायत बेलहरी राजेश सिंह, राजू पांडेय, रंजन सिंह, लाल बाबू पासवान, संजय सिंह, गुड्डू ओझा, विवेक सिंह, मुनेश्वर राजभर, रविंद्र राजभर, मंटू सिंह, ताड़केश्वर सिंह आदि लोगों ने अपनी सहभागिता निभाई।
विज्ञापन

भाजपा के स्वच्छ प्रदेश स्वस्थ प्रदेश अभियान के तहत मंगलवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर के दलित बस्ती जगदीशपुर में साफ-सफाई की। बस्ती में जगह-जगह पड़े गंदगी को साफ किया और जनता की शिकायत पर नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार पांडेय और कोतवाल शशिमौलि पांडेय को बुलाकर मछली बाजार के कारण फैली गंदगी और अतिक्रमण के बाबत कार्रवाई करने का अनुरोध किया। बस्ती के निवासियों ने अधिकारियों को बताया कि सफाईकर्मी कभी भी सफाई का काम नहीं करते हैं। नगर मजिस्ट्रेट ने नपा के ईओ को लगातार सफाई कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर प्रदीप सिंह, श्याम राज तिवारी, राजेश गुप्ता, नकुल चौबे, राकेश चौबे भोला, रोशन जायसवाल, संत कुमार, मिठाई लाल आदि थे। उधर, नगर विस क्षेत्र के देवरिया कलां दलित बस्ती में नगर विधायक आनंद स्वरुप शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकताओं ने साफ-सफाई की। इसके अलावा इसके अलावा हृदयपुर में विजय बहादुर सिंह, सीएचसी कोटवां और रानीगंज पर जयप्रकाश साहू, बस स्टैंड बांसडीह पर डा. डीके शुक्ला, बड़ी बाजार और पुलिस चौकी सहतवार पर रामजी सिंह के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed