{"_id":"597e1c084f1c1be92d8b46f9","slug":"81501436936-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...अब तक नहीं जुड़ा सका मिड्ढा गांव में शहरी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...अब तक नहीं जुड़ा सका मिड्ढा गांव में शहरी बिजली
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। नगर से सटे मिड्ढा गांव में करीब एक वर्ष से शहरी लाइन विद्युत विभाग द्वारा खींच कर छोड़ दिया गया है। लेकिन आज तक शहरी लाइन से उसे जोड़ा नहीं गया। जिससे आधा गांव शहरी व आधा गांव ग्रामीण बिजली जलती है। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
नगर से सटे मिड्ढा गांव में जब विद्युत विभाग द्वारा शहरी लाइन से जोड़ने के लिए भगवानपुर मोड़ से मिड्ढा गांव तक खंभा व तार खींचा गया तो ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों को उम्मीद जगी थी की अब ग्रामीणों को बिजली की किल्लत से निजात मिल जाएगी और शहरी लाइन मिलने लगेगी। लेकिन करीब एक वर्ष होने के बाद भी अब तक शहरी लाइन से उसे नहीं जोड़ा गया। हालांकि आधे गांव में शहरी लाइन की सप्लाई हो रही है। लेकिन आधे गांव के उपभोक्ताओं के साथ बिजली विभाग सौतेला व्यवहार कर रहा है। आलम यह है कि मिड्ढा गांव के पूरब गांव अगरसंडा, दक्षिण गांव भगवानपुर व आमडारी, पश्चिम में बनरही तथा उत्तर में नगरी गांव में शहरी लाइन की सप्लाई की जाती है। वहीं बीच में बसा मिड्ढा गांव बिजली विभाग की उदासीनता के कारण शहरी लाइन से अछूता है। आलम यह है कि बिजली विभाग द्वारा शहरी लाइन के लिए खींचा गया विद्युत खम्भा व विद्युत तार विभाग की उदासीनता के कारण शोपीस बना हुआ है। इस बाबत विद्युत वितरण खंड के एक्सईएन हरिशंकर ने बताया कि शीघ्र ही शहरी लाइन से उसे जोड़ दिया जाएगा।