{"_id":"67196e78db69b0e4bc06d274","slug":"750-cartridges-recovered-from-the-girl-at-the-railway-station-ballia-news-c-20-1-vns1040-768550-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: रेलवे स्टेशन पर युवती से 750 कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: रेलवे स्टेशन पर युवती से 750 कारतूस बरामद
विज्ञापन
बलिया। रेलवे स्टेशन पर एक माह के अंदर जीआरपी ने दूसरी बार वाराणसी-छपरा पैसेंजर ट्रेन से बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए हैं। मिर्जापुर निवासी युवती ट्राॅली बैग में कारतूस लेकर छपरा जा रही थी। युवती को कारतूस उपलब्ध कराने वाले रोशन यादव निवासी कटरिया और अंकित पांडेय निवासी बाराचवर थाना करीमुद्दीनपुर की पुलिस तलाश कर रही है। बड़ी संख्या में कारतूस की बरामदगी पर खुफिया विभाग की टीम अलर्ट हो गई। सीओ जीआरपी रवि रतन गौतम स्टेशन पर युवती से पूछताछ कर रहे हैं। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
प्लेटफाॅर्म संख्या दो पर खड़ी 05446 वाराणसी-छपरा पैसेंजर ट्रेन में चेकिंग के दौरान एक युवती के ट्राली बैग से 750 कारतूस बरामद हुए। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। कारतूस 315 बोर के हैं। इसके पूर्व 29 सितंबर को प्लेटफाॅर्म से दो अभियुक्तों के कब्जे से 825 कारतूस और दो तमंचे बरामद हुए थे। दोनों को गिरफ्तार किया गया था। दोनों छपरा जाने वाले थे। इस मामले की जांच चल रही है। कारतूस के नक्सलियों और अन्य से कनेक्शन खोजे जा रहे हैं।
कारतूस के साथ पकड़ी गई युवती ने अपना नाम मनीता सिंह, निवासी राजगढ़, मिर्जापुर बताया। युवती के अनुसार उसके दोस्त रोशन यादव निवासी कटरिया व अंकित पांडेय निवासी बाराचवर, थाना करीमुद्दीनपुर ने पैसे का लालच देकर बैग छपरा स्टेशन पर एक व्यक्ति को देने के लिए कहा था।युवती के अनुसार, बैग में क्या है, इसकी जानकारी उसे नहीं थी। जीआरपी युवती सहित तीन पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
नीट की तैयारी करने पहुंची थी, शौक के चक्कर में अपराध के दलदल में फंसी : अपराधी प्रवृत्त के लोग कालेजों व हॉस्टल में सक्रिय हैं। गांवों से पढ़ाई के लिए पहुंचने वाले युवक-युवतियों को पैसे का लालच देकर आपराधिक कार्य कराते हैं।
पुलिस को पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं पर शंका न होने के कारण अपराधियों का काम आसानी से हो जाता है। ये लोग हथियार व नशीले पदार्थ की सप्लाई करवाते हैं। पकड़ी गई मनीता सिंह मिर्जापुरा जिले के नदिहरा गांव के साधारण परिवार की है। इंटर अच्छे नंबरों से पास करने के बाद नीट की तैयारी के लिए वाराणसी पहुंची थी। वहां उसकी दोस्ती हाई फाई लड़कियों से हो गई। धीरे-धीरे शौक बढ़ने लगा। साधारण परिवार की होने के कारण परिवार वाले सिर्फ पढ़ाई व खाने के लिए पैसा देते थे। रूम पार्टनर ने उसकी मुलाकात गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर निवासी रोशन यादव से कराई, उसके माध्यम से अंकित पांडेय निवासी बाराचवर से पहचान हुई। अंकित ने उसे पैसे का लालच देकर ट्राॅली बैग छपरा स्टेशन पर पहुंचाने के लिए कहा। जीआरपी अधिकारियों के अनुसार, मनीता शौक पूरा करने के चक्कर में अपराध के दलदल में फंस गई।