फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   75 percent home guards of the district will conduct elections in the state

जिले के 75 प्रतिशत होमगार्ड्स कराएंगे प्रदेश में चुनाव

Sat, 29 Jan 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
75 percent home guards of the district will conduct elections in the state
बलिया। प्रदेश में होने वाले विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिए जिले के होमगार्ड को बारी-बारी से सभी जिलों में भेजा जाएगा। इसके लिए पुलिस महानिदेशक होमगार्ड विजय कुमार द्वारा पत्र जिला प्रशासन को भेजा गया है। पत्र पहुंचते ही प्रशासन कागजी कारवाई मे जुट गया है।
विज्ञापन

पत्र में पुलिस महानिदेशक होमगार्ड विजय कुमार ने उल्लेख किया कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में होने वाले विधानसभा सामान्य निर्वाचन में शांति व्यवस्था और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए जिले से होमगार्ड जवानों को अलग-अलग चरणों में होने वाले चुनाव में तैनात किया जाय। पहले चरण के चुनाव में जिले के 880 होमगार्ड जवान को अलीगढ़ भेजा जाना है। जबकि दूसरे चरण में इतने ही जवानों को संभल भेजा जाएगा। वहीं तीसरे चरण में 455 जवान महोबा और 425 जवानों को मैनपुरी भेजा जाएगा। चौथे चरण में जिले के 880 जवान लखनऊ जाएंगे तथा पांचवें चरण में भी 880 जवानों को प्रयागराज भेजा जाएगा। वही छठवें चरण में कुल 1030 जवान जिले में होने वाले चुनाव में लगाए जाएंगे। जबकि सातवें चरण में 128 जवान आजमगढ़, 272 चंदौली, 80 गाजीपुर, 87 मऊ और 63 जवान सोनभद्र भेजे जाएंगे। बतादे कि बलिया जनपद में करीब 1319 होमगार्ड के जवान है। डायल 112 के 136 जवान व 33 महिला होमगार्ड को छोड़कर 880 जवानों को गैर जनपद में विधान सभा चुनाव कराने के लिए भेजने की तैयारी चल रही है, शेष जवानों से जनपद के प्रशासनिक कार्यो के मदद में लगाया जायेगा। इस बाबत जिला कमांडेंट अनिल कुमार यादव ने बताया कि जनपद से कुल 880 जवानों को चुनाव कराने के लिए भेजा जाना है। इसके तहत पहले चार चरण में होने वाले चुनाव के लिए सूची भेज दी गई है। जबकि तीन चरण में होने वाले चुनाव में अभी सूची भेजी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed