{"_id":"5d20e0408ebc3e6ccc03baa7","slug":"75-girls-will-be-replaced-by-upper-primary-schools-ballia-news-vns4714818166","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में 75 कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालयों का बदलेगा नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में 75 कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालयों का बदलेगा नाम
विज्ञापन
बलिया। जिले के सत्रह ब्लाकों में संचालित 75 कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालयों के नाम बदले जाएंगे। साथ ही इन कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालयों को एजुकेशन की व्यवस्था होगी। बालिकाओं के साथ बालकों का भी दाखिला लिया जाएगा और बालक -बालिकाएं साथ पढ़ेंगे। वहीं जिन उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सिर्फ बालकों का प्रवेश लिया जाता हैं वहां अब बालिकाओं का दाखिला लिया जाएगा। स्कूलों में अध्यापिका की तैनाती भी होगी। शिक्षा निदेशक बेसिक उप्र सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह के आदेश के क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग इन विद्यालयों के नाम बदलने की तैयारी में है।
जनपद में प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक स्कूलों की संख्या कुल 2669 है। इसमें 700 से उपर विद्यालय उच्च प्राथमिक है जबकि इन्हीं 700 स्कूलों में लगभग 75 ऐसे विद्यालय है जहां आज तक सिर्फ बालिकाएं ही पढ़ सकती थी तथा नाम के आगे कन्या जुड़ा था। लेकिन शासन के नए फरमान के अनुसार अब ऐसा नहीं चलेगा। इन कन्या उच्च प्राथमिक स्कूल में अब छात्र का भी दाखिला होने के साथ स्कूल के नाम के आगे से कन्या शब्द हट जाएगा। इसके साथ जिन विद्यालयों में अब तक सिर्फ छात्र का ही दाखिला होता चला आ रहा है, वैसे स्कूलों में अब छात्राओं का भी दाखिला होगा। कुल मिलाकर व्यवस्था अब को-एजुकेशन हो जाएगी। शासन के निर्देश के बाद जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग जनपद में संचालित कुल 75 कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय का नाम बदलने की तैयारी में है।
बीएसए लालजी यादव ने बताया कि शिक्षा निदेशक के आदेश के क्रम में ऐसे विद्यालयों का नाम जल्द ही बदल दिया जाएगा, वैसे कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्र का प्रवेश लेना शुरू कर दिया गया है।