फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   73 infected and found, figure reached 713

73 संक्रमित और मिले, 713 के पास पहुंचा आंकड़ा

Sat, 22 Jan 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
73 infected and found, figure reached 713
बलिया। जिले में कोरोना का संक्रमण का तेजी से फैलना जारी है। शनिवार को 24 घंटे के भीतर कुल 73 लोग कोविड-19 से संक्रमित मिले। संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बाद भी जिले के लोग बेफिक्र दिखाई दे रहे हैं। यदि ऐसे ही लापरवाही बरती जाती रही तो दूसरी लहर से भी भयावह हालात होंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमण को रोकने के लिए गाइडलाइन तो जारी की जा रही है, लेकिन सभी कागजी साबित हो रही है। भीड़भाड़ वाले और सार्वजनिक स्थानों पर गाइडलाइन का उल्लंघन जारी है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार को आई रिपोर्ट में 73 लोग संक्रमित पाए गए है। संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 713 हो चुकी है। 65 लोग स्वस्थ हुए। अब तक कुल 362 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या 350 है। शनिवार को 3041 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। डा. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद में करीब 75 टीमें प्रतिदिन पांच हजार से अधिक सैंपलिंग लेेने का काम कर रही है। टीकाकरण भी युद्ध स्तर किया जा रहा है। जनपदवासियों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने तथा अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर टीका लगाने का अपील की।
विज्ञापन

संक्रमण के साथ लापरवाही भी बढ़ी
बलिया। लगातार बढ़ रहे संक्रमण के बाद भी लोग मनमानी कर रहे हैं। कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन विभाग के ही अधिकारी और कर्मचारी नहीं कर रहे हैं। बाजार, अस्पताल, सार्वजनिक स्थान, शहर व गांवों में न लोग मास्क लगा रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। यही हाल रहा तो शहर से गांव तक संक्रमण तेजी से फैल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed