फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मूल्यांकन आज से, चार केंद्रों पर जांची जाएंगी 64

मूल्यांकन आज से, चार केंद्रों पर जांची जाएंगी 64

Thu, 07 Mar 2019 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
मूल्यांकन आज से, चार केंद्रों पर जांची जाएंगी 64
बलिया। बोर्ड परीक्षा के कापियों का मूल्यांकन आठ मार्च से प्रारंभ हो जाएगा। जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर विभिन्न विषयों की कुल छह लाख 48 हजार 75 कापियां जांची जाएंगी। इसके लिए कुल 246 प्रधान परीक्षक व 2308 परीक्षक तैनात किए गए हैं। दो मूल्यांकन केंद्रों पर इंटरमीडिएट व दो केंद्रों पर हाईस्कूल की कापियां जांची जाएंगी। इसको लेकर मूल्यांकन केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन शुक्रवार से प्रारंभ हो जाएगा। इसके लिए जिले में कुल चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर हाईस्कूल की कुुल एक लाख 80 हजार 913 कापियां जांचने के लिए पहुंची हैं। इसमें संस्कृत, गणित, गृह विज्ञान, विज्ञान, प्रारंभिक गणित, संगीत, कामर्स, चित्रकला, कृषि, कंप्यूटर व मनोविज्ञान की कापियां हैं। इन कापियों को जांचने के लिए कुल 71 प्रधान परीक्षक व 687 परीक्षक तैनात किए गए हैं। इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेज पर इंटरमीडिएट की कुल एक लाख 10 हजार 160 कापियां जांची जाएंगी। इसमें संस्कृत, उर्दू, अंग्रेजी, मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र, गृह विज्ञान, अर्थशास्त्र, चित्रकला, कंप्यूटर, भौतिक विज्ञान, फल एवं खाद्य संस्करण व धुलाई आदि की कापियां हैं। इन कापियों को जांचने के लिए 38 प्रधान परीक्षक व 311 परीक्षक तैनात किए गए हैं। इसी तरह कुंवर सिंह इंटर कॉलेज को भी मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। यहां इंटरमीडिएट की कुुल एक लाख 60 हजार कापियां जांचने के लिए पहुंची हैं। इसमें हिंदी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल, इतिहास व व्यवसायिक विषयों की कापियां हैं। इन कापियों को जांचने के लिए कुल 49 प्रधान परीक्षक व 419 परीक्षक तैनात किए गए हैं। टाउन इंटर कॉलेज को हाईस्कूल की कापियों को जांचने के लिए मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर कुल एक लाख 97 हजार दो कापियां जांचने के लिए पहुंची हैं। इसमें हिंदी, साहित्यिक हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी व सामाजिक विज्ञान की कापियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed