{"_id":"5c80108abdec2214195aa90d","slug":"71551896714-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिवर्सिटी की गफलत, एक ही समय में दो परीक्षा कैसे देंगे परीक्षार्थी !","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिवर्सिटी की गफलत, एक ही समय में दो परीक्षा कैसे देंगे परीक्षार्थी !
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब
लिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की परीक्षा में लगातार दूसरी बार प्रबंधन की त्रुटि उजागर हुई। मंगलवार को जहां रसायन विज्ञान का पेपर समय से पहले ही कालेजों का भेज दिया गया। वहीं बुधवार को सामने आया है कि बीए द्वितीय वर्ष में एमएसडब्ल्यू और समाज शास्त्र का पेपर एक ही समय पर रख दिया गया है। ऐसे में दोनों विषयों में पंजीकृत 40 परीक्षार्थियों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। जबकि यह विषय प्रथम वर्ष में अलग-अलग है। हालांकि सत्र 18-19 में समाज शास्त्र और एमएसडब्ल्यू को एक ही ग्रुप में रखा गया है। ऐसे में प्रथम वर्ष के लिए तो ठीक है, लेकिन द्वितीय वर्ष में पेपर देने आए हैं, वह पेपर कैसे देंगे। यह पेपर प्रवेश पत्र के अनुसार आगामी 30 मार्च और दो अप्रैल को होने वाला है।
सत्र 2018-19 में एमएसडब्ल्यू और समाज शास्त्र में से कोई एक विषय चुनना है। लेकिन पिछले सत्र यानी 2017-18 तक यह दोनों विषय अलग-अलग ग्रुप में थे। ऐसे में उस दौरान अपने-अपने हिसाब से विषयों का बच्चों ने चयन किया था। इस साल द्वितीय वर्ष के छात्र के जो प्रवेश पत्र मिला है उसमें 30 और दो अप्रैल को साढ़े आठ बजे से साढ़े 11 बजे तक एक ही समय में एमएसडब्ल्यू और समाज शास्त्र का पेपर रखा गया है। अब सवाल यह उठता है द्वितीय वर्ष के बच्चों ने जिन्होंने पिछले वर्ष तक अलग-अलग दिन परीक्षा दी वह इस साल एक ही दिन एक ही समय पर पेपर कैसे देंगे। इन हालात में फंसे विद्यार्थियों ने प्रबंधन से इसके लिए फिर से विचार कर दोनों पेपर के लिए समय फिर से निर्धारित किए जाने की मांग की है। ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशान न हो।