फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   शिविर लगाकर ग्रामोद्योग योजना की दी जानकारियां

शिविर लगाकर ग्रामोद्योग योजना की दी जानकारियां

Thu, 07 Feb 2019 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
शिविर लगाकर ग्रामोद्योग योजना की दी जानकारियां
बांसडीहरोड। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत चंद्रपुरा गांव में गुरुवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। ग्रामोउद्योग प्रभारी अधिकारी हरिशंकर यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ती बेरोजगारी का समाधान करने, ग्रामीण शिक्षितों का शहरों की ओर पलायन को हतोत्साहित करने तथा अधिक से अधिक रोजगार का अवसर गांव में उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्तिगत उद्यमियों को दस लाख रुपये की वित्तीय सहायता बैंकों के माध्यम से दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

कहा कि योजना के अंतर्गत मुख्य रूप से जो आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थाओं से तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त बेरोजगार नवयुवकों को योजना का प्राथमिकता दी जाएगी। लाभार्थियों का चयन खादी तथा ग्रामोउद्योग बोर्ड गठित चयन समिति द्वारा किया जाएगा। अब आन लाइन भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस दौरान श्रम विभाग के टेक्निकल रिसोर्स पर्सन के.के राय ने कहा कि गांव के प्रत्येक मजदूरों का पंजीकरण कराना जरूरी है। कहा कि मजदूर का श्रम विभाग में पंजीकरण हो जाने के बाद पांच लाख का इंश्योरेंस हो जाता है। कहा कि मजदूर की बेटियों के विवाह का शादी अनुदान भी सरकार दे रही है। इस दौरान मोमबती, अगरबती, सलाई, बिंदी का रोजगार कर लाखों रुपये सालाना कमाने का तरीका बताया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विशाल कुमार, पूर्व प्रधान घनश्याम सिंह, गणेश यादव, शिवजी सिंह, हरेकृष्ण, प्रमोद गुप्त, विनोद सिंह, मंगलदेव यादव, मुन्ना प्रसाद, श्रीकांत, दीपक गुप्त आदि रहे। संचालन गणेश कुमार यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed