फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   कमल संदेश यात्रा का हुआ समापन

कमल संदेश यात्रा का हुआ समापन

Mon, 17 Dec 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
कमल संदेश यात्रा का हुआ समापन
सिकंदरपुर। महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कमल संदेश यात्रा का समापन शनिवार की देर शाम लीलकर गांव में संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाना हम सब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। कमल संदेश यात्रा के तहत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे, इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। विशिष्ठ अतिथि राज्य सभा सांसद सकलदीप राजभर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश व प्रदेश की सरकार द्वारा जनहित के विकास में अनेक योजना चलायी जा रही हैं। इसे धरातल पर पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सजग रहना होगा। इस मौके पर अंजनी यादव, रमाशंकर वर्मा, मार्कंडेय शर्मा, विशाल राजभर , झारखंडे सिंह ,अजय राय, अमरजीत राजभर ,दिनेश राजभर, रामाशंकर यादव, आलोक त्रिपाठी, मृत्युंजय तिवारी, मदन कन्नौजिया, अयोध्या नाथ मिश्रा, रविंद्र, राम बहादुर बिंद, ओमजी यादव, कन्हैया वर्मा आदि रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरविंद राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed