फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   जीएसटी में सुधार करने की मांग

जीएसटी में सुधार करने की मांग

Sat, 15 Dec 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी में सुधार करने की मांग
बलिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष अरविंद गांधी के नेतृत्व में व्यापारी नेताओं का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल से मिला। इस दौरान व्यापारी नेताओं ने सूबे के मुखिया के नाम संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमें व्यापारी हितों के रक्षा के लिए जीएसटी सहित विभिन्न बिंदुओं पर सुधार करने पर बल दिया गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है ई कामर्स कंपनी पर नियंत्रण के लिए अतिरिक्त कर व आयोग का गठन किया जाए। जीएसटी से जुर्माना हटाने के साथ ही मंडी शुल्क समाप्त किया जाए। वरिष्ठ व्यापारियों के लिए पेंशन योजना लागू किया जाए तथा अनावश्यक व्यापारी के उत्पीड़न को पर तत्काल कार्रवाई करने के साथ ही पुरुष आयोग का गठन किया जाए। व्यापारियों के शस्त्र लाइसेंस दिया जाए गंगा के निकट उद्योगों को स्नान के समय ही केवल बंद किया जाए। शिक्षक संघ के तर्ज पर राज्यसभा विधान परिषद में पंजीकृत व्यापारियों को ही भेजा जाए। व्यापारियों की हत्या एवं आश्रितों को नौकरी दी जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष प्रयाग चौहान, प्रभारी प्रदीप गुप्ता पूर्व चेयरमैन, असफाक अहमद, आनंद प्रकाश सिंह, राजू गुप्ता, अनिल रौनियार, मनोज कुमार गौड़, विनोद वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

.......................................................................................................
फोटो सहित...
सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने समस्याओं पर किया मंथन
बल िया। कलेक्ट्रेट परिसर में सेवानिवृत्त शिक्षक कर्मचारी अधिकारी समन्वय समिति की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। जिसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों तथा उनके समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर सेवानिवृत कर्मचारियों ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शासन से अनुमन्य सुविधाएं भी नहीं मिल रही है। जिसके लिए कई बार पत्राचार किया गया लेकिन अब तब कोई सुनवाई नहीं की गई। प्रदेश सरकार कर्मचारी हितों को लेकर काफी उदासीन है। बरमेश्वर पांडेय ने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते कर्मचारी भटकाव की स्थिति में आ गए हैं। ऐसे में सरकार को इसका खामियाजा आने वाले दिनों में भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर सचिन पांडेय, सीताराम, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रसाद, द्वारिका प्रसाद, मनमोहन पांडेय, साधु शरण यादव, मोहन सिंह आदि लोगों ने अपने-अपने विचार रखें। बैठक का संचालन मंत्री अनुरोध सिंह ने किया। अंत में प्रचार मंत्री प्रभु शंकर तिवारी की पत्नी लालबाबू सिंह ध्रुव नारायण मिश्र के अंत होने पर 2 मिनट का मौन रखते हुए गत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed