{"_id":"5bd4acf2bdec2269b642a0dc","slug":"71540664562-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मोत्सव पर करें रक्तदान, बचाए कई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मोत्सव पर करें रक्तदान, बचाए कई जान
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
बलिया। रक्तदान करना पुनीत कार्य है। एक यूनिट रक्तदान कर चार जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। रक्तदान करने से आत्मिक खुशी मिलती है, जिसको शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इसी उद्देश्य से सद्गुुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नगर के महर्षि सद्गुरु सदाफल देव आश्रम मिड्ढा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। रक्तदान शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत करेंगे।
संस्थान के जिला संयोजक अजय राय व प्रदेश प्रतिनिधि बंटू सिंह ने बताया कि संत प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर एक साथ, एक समय, एक दिन 16 राज्यों एवं विदेश दुबई एवं अमेरिका के शहरों में विश्वव्यापी कार्यक्रम आयोजित होगा। इसी क्रम में जनपद बलिया में मिड्ढा स्थित महर्षि सद्गुरु सदाफल देव आश्रम में शिविर लगेगा। रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक चलेगा। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी किया गया है। इस रक्तदान शिविर में शामिल होकर आप न सिर्फ पुण्य के भागी बन सकते हैं, बल्कि आपका एक यूनिट रक्त चार लोगों की जिंदगियां भी बचा सकता है।