फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अस्पताल की विभिन्न समस्याओं के लिए सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

अस्पताल की विभिन्न समस्याओं के लिए सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

Tue, 09 Oct 2018 12:29 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल की विभिन्न समस्याओं के लिए सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
बलिया। अपना दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हाल चाल जाना तथा उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में चर्चा की। इस दौरान मरीजों ने तमाम समस्याओं की तरफ उनका ध्यान आकृष्ट कराया। इस पर कार्यकर्ता सीएमओ तथा सीएमएस से मिले तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निदान के लिए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि उम्मीद करते हैं कि उक्त समस्याओं का निदान जल्द से जल्द हो जाएगा, अन्यथा की स्थिति में कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। अपना दल एस के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल के नेतृत्व में पाटी के कार्यकर्ता जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों में गए तथा मरीजों का हाल चाल जाना। इस दौरान अस्पताल में व्याप्त दुर्व्यवस्थाओं को देखने के साथ मरीजों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। मरीजों को सरकार की ओर से दी जाने वाली तमाम सुविधाओं को पूछा। इसके बाद उनका प्रतिनिधिमंडल सीएमओ डॉ. एसपी राय और सीएमएस डॉ. एस प्रसाद से मिला तथा समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपते हुए निदान की मांग किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed