{"_id":"5bb90559867a5568257265e6","slug":"71538852185-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक-कर्मचारियों ने किया डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक-कर्मचारियों ने किया डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों व कर्मचारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक की कार्यशैली से नाराज होकर शनिवार को जिविनि कार्यालय पर प्रदर्शन कर 12 सूत्री ज्ञापन सौंपा। शिक्षक कर्मचारियों ने कहा जिविनि का निलंबन नहीं होने पर वह दशहरा बाद भी अनवरत धरना प्रदर्शन करेंगे।
माध्यमिक शिक्षणेतर एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष मुजतबा हुसैन ने कहा कि जिविनि के पास संगठन के पदाधिकारियों से मिलने का समय नहीं है बल्कि वह मनमाने ढंग से कार्य करते हुए भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री व पूर्व एमएलसी प्रमोद कुमार मिश्र ने कहा कि जिविनि विवादों के घेरे में रहे हैं। इनके अंदर अधिकारी की क्षमता का अभाव है। आरोप लगाया कि न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करना, कार्यों को लंबित करना, मृतक आश्रितों की नियुक्ति के पीछे शोषण करना फाइलों का निस्तारण नहीं करना भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना है। चेतावनी दी कि शासन ने ऐसे अधिकारी को बलिया से हटाते हुए निलंबित नहीं करता है तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। संगठन की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक को 12 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। इसमें न्यायालय के आदेशानुसार शिक्षकों के वेतन प्रकरण का निस्तारण, माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के रोके गए वेतन का भुगतान करने, मृतक आश्रितों की नियुक्ति करने, जीपीएफ से ऋण व अवकाश प्राप्त शिक्षकों के अंतिम भुगतान प्रकरण का निस्तारण करने, शिक्षकों कर्मचारियों को प्रमाणित जीपीएफ लेखा पर्ची उपलब्ध कराने आदि मांगे हैं। इस मौके पर हरेंद्र सिंह, केके पांडेय, धर्मनाथ सिंह, शशिशंकर तिवारी, चंद्रमोहन द्विवेदी, अक्षय कुमार राय, अभय नारायण सिंह, डा. शिवकुमार मिश्र, नारायन उपाध्याय, सौरभ पांडेय, श्यामसुंदर उपाध्याय, संजय कुमार सिंह, संतोष चौबे, गिरीश नारायण तिवारी आदि रहे।