{"_id":"5af344bd4f1c1b350b8b9132","slug":"71525892285-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ से ही शुरु होता है राजनीति का ककहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ से ही शुरु होता है राजनीति का ककहरा
Updated Thu, 10 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ मिश्र पीजी कालेज दुबेछपरा में छात्रसंघ का उद्घाटन बुधवार को नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी ने किया। इस
चौधरी ने कहा कि छात्रसंघ राजनीति की नर्सरी है। यहीं से राजनीति का ककहरा शुरू होता है और लोग सीएम, पीएम से लेकर राष्ट्रपति तक बनते हैं।
उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में युवा पीढ़ी को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़चढ कर सहभागिता करनी चाहिए और छात्र के हितों में भी सोचनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने कार्यक्रम में छात्राओं की कम उपस्थिति को देखते हुए कहा कि यह छात्रसंघ के भविष्य के लिए ठीक नहीं है। विशिष्ट अतिथि मनोज सिंह ने कहा कि छात्रसंघ की नर्सरी को संवारने का जिम्मा आज के युवा पीढ़ी के ऊपर है और युवा पीढ़ी का यह नैतिक कर्तव्य बनता है कि इस नर्सरी को किस तरीके से सींचा जाए। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मृत्युंजय तिवारी बबलू ने लिंगदोह के कुछ नियमों को छात्रसंघ के हित को देखते हुये संशोधन करने के लिए विधानसभा में आवाज उठाने की मांग की। इस मौके पर मनोज कुशवाहा, लल्लू यादव, नितेश सिंह, विनायक मौर्या, अरबिंद सिंह सेंगर, राधेश्याम यादव, राणा प्रताप यादव दाढ़ी, मुन्ना यादव ,संजय यादव, शैलेश यादव, अंशुमान प्रताप सिंह, सोनू गुप्ता आदि थे। अध्यक्षता छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप कुमार यादव ने किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश पाठक ने आंगतुकों के प्रति भार व्यक्त किया।
इनसेट---
स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
रामगढ़। छात्रसंघ के उद्घाटन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने सबसे पहले स्वतंत्रता सेनानी पंडित अमरनाथ मिश्र की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। इसके बाद छात्र संघ के अध्यक्ष संदीप कुमार यादव, महामंत्री विकास कुमार सिंह आदि छात्रनेताओं ने अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश पाठक ने भी अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।