{"_id":"5abbd7a54f1c1bfa298b465f","slug":"71522259877-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ और कोतवाल पर लटकी तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ और कोतवाल पर लटकी तलवार
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में हो रही आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के प्रभारी मंत्री के निर्देश के बाद पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने सख्त रुख अख्तियार किया है। उन्होंने सभी मातहतों को निर्देश दिया है कि यदि संगीन मामलों का जल्द खुलासा नहीं हुआ तो उन पर कार्रवाई तय है। नवागत पुलिस अधीक्षक के इस फरमान के बाद महकमे के आला अफसरों की नींद उड़ गई है।
बताया जाता है कि विगत दिनों जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा की समीक्षा बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कुछ संगीन मामलों का खुलासा नहीं होने पर पुलिस पर सवालिया निशान लगाया था। उनका कहना था कि वारदात होने के बाद पुलिस का रवैया निराशाजनक है। पार्टी के एक सक्रिय कार्यकर्ता के घर पर भीषण चोरी की वारदात हुई, लेकिन उस मामले का भी अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। इस पर नवागत पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी संगीन मामलों का पुलिस खुलासा करेगी। अपराधी जेल में होंगे। सूत्रों की माने तो समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने सीओ और कोतवाल को निर्देश देते हुए कहा है कि एक सप्ताह के भीतर मामले का खुलासा नहीं हुआ तो उनके खिलाफ कार्रवाई तय है।