{"_id":"5ab934a34f1c1b8c778b7ea2","slug":"71522087075-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीप जलाकर शहीद का किया स्मरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीप जलाकर शहीद का किया स्मरण
Updated Mon, 26 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद जवान मनोज कुमार सिंह की स्मृतियों को नमन करने के लिए एक दीप शहीद के नाम कार्यक्रम का आयोजन रविवार की शाम किया गया। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन बृजकुमार सिंह के नेतृत्व में बाजार स्थित रामलीला मंच पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने दीप जलाकर शहीद को न सिर्फ स्मरण किया, बल्कि उसके बलिदान को भी सराहा।
सपा के जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि देश की रक्षा में अपनी जान की बाजी लगाने वाले जवानों के कारण ही हम अपने घरों में सुरक्षित हैं और चैन की नींद लेते हैं । शहीद मनोज कुमार सिंह को पूरा जनपद उनके बलिदान से गौरवान्वित है तथा उनके परिजनों के साथ पूरी संवेदना रखता है। राजेंद्र सिंह, शकील अहमद, अधिवक्ता धीरेंद्र तिवारी, अधिवक्ता मार्कंडेय सिंह, पूर्णमासी पांडेय, पूर्व ब्लाक प्रमुख बंशीधर यादव, राजेश पांडेय, निर्भय कुमार सिंह, ग्राम प्रधान अश्विनी कुमार सिंह, अधिवक्ता जितेंद्र यादव, रामजतन वर्मा प्रमुख रहे। अध्यक्षता गोपाल गुप्ता तथा संचालन पूर्व चेयरमैन बृजकुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में शहीद मनोज कुमार सिंह के पिता नरेंद्र नारायण सिंह विशेष रुप से उपस्थित रहे।