फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   नहर का पानी आने से किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद

नहर का पानी आने से किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद

Fri, 05 Jan 2018 10:13 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
नहर का पानी आने से किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद
क्षेत्र की रजवाहा माइनर किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। दो गांवों के किसानों की फसल पानी मे डूब गई है। जिससे किसान चिंतित हैं। किसानों का आरोप है कि तीन सालों से लगातार रबी की फसल पानी में डूब जा रही है। जिससे आर्थिक बदहाली की स्थिति पैदा हो गई है। क्षेत्र की रजवाहा माइनर में पानी तीन सालों से सिर्फ एक बार आता है और फसल को बर्बाद कर देता है। जब पानी की आवश्यकता होती है, रजवाहा माइनर में पानी नहीं आता है। किसान जब एन केन प्रकरेण से रबी की फसल की बुआई कर लेता है, तब नहर में पानी आता है। डेढ़ सौ एकड़ से ऊपर की रबी की फसल को बर्बाद कर देता है। खनवर एवं सोनाड़ी गांव के किसान सुग्रीव उपाध्याय, सुभाष सिंह, मोहन उपाध्याय, बालेश्वर उपाध्याय, संगीता तिवारी, शकुंतला उपाध्याय, अवधेश उपाध्याय, व्यास उपाध्याय, गुड्डू उपाध्याय, ब्रम्हदेव उपाध्याय, तारकेश्वर सिंह, रामदेव उपाध्याय, जगदीश सिंह, आदि डेढ़ दर्जन किसान की फसल नहर के पानी मे डूब गई है। फसल डूबने से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें झलक रही है। किसानों का आरोप है नहर के पानी से फसल बर्बाद हो गई है। धान के समय व बुआई से पहले नहर में पानी नही आता है। जब किसान किसी तरह अपनी फसल की बुआई कर लेता है। तीन सालों से पानी छोड़ दिया जाता है, जिससे हम लोगों की रबी की फसल डूब जाती है। किसानों ने नहर विभाग से मुआवजा दिलाने की मांग जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed