{"_id":"5a2eb5bf4f1c1bd9798c2049","slug":"71513010623-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्तमान और पूर्व प्रधान के समर्थक आपस में भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्तमान और पूर्व प्रधान के समर्थक आपस में भिड़े
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर (बलिया)। पकड़ी थाना क्षेत्र के मेवली कनासपुर गांव में वर्तमान प्रधान और पूर्व प्रधान के समर्थक सोमवार को सुबह आपस में भिड़ गए। इस दौरान हवाई फायरिंग भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार मामले को शांत कराया तथा मौके से पांच लोगों को हिरासत में लिया।
बताया जाता है कि पूर्व प्रधान अशोक सिंह के भाई भीम सिंह अपने खेत गए हुए थे, जबकि दूसरी तरफ से वर्तमान प्रधान रंजीत यादव का एक समर्थक मनू राजभर आ रहा था, जिसको भीम सिंह ने मना किया, इतने कहने पर दो लोगों में कहासुनी होने लगी और बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इस पर मनू राजभर ने वर्तमान प्रधान रणजीत यादव को फोन किया। जिस पर रणजीत के दलबल भी मौके पर पहुंच गए , देखते ही देखते दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे। इस दौरान हवाई फायरिंग भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सभी का चालान कर दिया गया है।