{"_id":"5a2ac1424f1c1bc5758b7c35","slug":"71512751426-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की चपेट में आने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलधरपुर। थाना क्षेत्र के पहसा बाजार में सोमवार की रात सड़क पार करने के दौरान अधेड़ बस की चपेट में आकर गंभीररूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था करते तभी उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दीया। दूसरी तरफ हादसे के बाद चालक बस लेकर भागने में सफल रहा।
मृत अधेड़ कमलेश 50 पुत्र त्रिवेणी हलधरपुर थाना क्षेत्र के चकरा गांव का निवासी पहसा बाजार में एक किराना की दुकान पर सेल्समैन का काम करता था। सोमवार की रात करीब 10 बजे दुकान बंद करने के बाद वो वापस अपने गांव जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। तभी बलिया से मऊ की तरफ जा रही एक बस की चपेट में आकर कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के चलते कमलेश की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जहां मंगलवार की सुबह पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। घटना के बाद आरोपी बस चालक वाहन सहित फरार हो गया।