{"_id":"59fca5694f1c1b6f548bac20","slug":"71509729641-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू व्यापार में जुटे हैं पुलिस और विभागीय लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू व्यापार में जुटे हैं पुलिस और विभागीय लोग
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयप्रकाशनगर। द्वाबा में लाल बालू का व्यापार कराने में पुलिस प्रशासन व सम्बंधित विभागीय अमला लगा है। इससे आम आदमी को अभी भी लाल बालू ठेकेदारों से महंगे रेट पर खरीदना पड़ रहा है। यह बातें भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमिताभ उपाध्याय ने शुक्रवार की शाम पत्रकार वार्ता में कहीं।
उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मांग पर बैरिया विधायक ने यह बयान दिया था कि खुद के घर के निर्माण आदि के लिए यदि कोई सामान्य आदमी नदी घाट से एक-दो नाव लाल बालू की खरीदारी कर खुद घर ले जा रहा है, तो उसे पुलिसतंग न करें। विधायक का फरमान क्या हुआ कि पुलिस प्रशासन ने तो लाल बालू के मामले में उल्टी हवा ही बहा दी। प्रशासन सामान्य जरूरतमंद लोगों पर नकेल कस दी और लाल बालू के कारोबार में लगे बड़े माफियाओं, रसूखदारों व तस्करों को ही आगे कर दिया। पुलिस प्रशासन व संबंधित विभाग के लोग जान बूझकर भाजपा की छवि को खराब करने पर तूले हुए हैं। यह कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।