{"_id":"59a9a8274f1c1b3e738b4c5d","slug":"71504290855-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटी बजाकर कूड़ा उठान योजना की हवा निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटी बजाकर कूड़ा उठान योजना की हवा निकली
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। नगर में सीटी बजाकर कूड़ा उठान योजना की हवा निकल गई है। इसके लिए नगरपालिका ने 25 वार्डों में सफाईकर्मियों की तैनाती की थी। लेकिन अधिकारियों लापरवाही और उदासीनता से योजना परवान नहीं चढ़ सकी। इसके चलते वार्डों में कूड़े का अंबार लगा है।
स्वच्छता अभियान के तहत नगरपालिका बलिया द्वारा 5 जून 2017 से सिटी बजाकर घरों का कूड़ा उठाने की योजना बनाई थी। इसके लिए नगर के 25 वार्ड में सफाई कर्मियों की तैनाती कर दी गई। जिन्हें प्रतिदिन प्रात: 6 बजे से 10 बजे तक सिटी बजाकर घर से कूड़ा उठाना था। लेकिन अधिकारियों की मेहरबानी और कर्मचारियों की लापरवाही से घरों से कूड़ा उठाने की योजना फ्लाप साबित हो रही है। इसके चलते वार्ड के विभिन्न स्थानाें पर कूड़े लगे हैं।
वर्तमान में एक-दो वार्ड को छोड़कर किसी भी वार्ड में सिटी बजाकर कूड़ा सफाईकर्मियों द्वारा नहीं लिया जा रहा है। इस बाबत ईओ संतोष कुमार मिश्रा का कहना है कि नगर के सभी वार्डो में सफाईकर्मी को सिटी बजाकर कूड़ा लेने के लिए तैनात किया गया है। अगर किसी वार्ड में कूड़ा नहीं लेने की शिकायत मिलती है तो संबंधित सफाईकर्मी के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।