फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   71 policemen, including three policemen, three teachers found corona positive

शहर कोतवाली व टीडी कालेज में भी मिले पॉजिटिव

Fri, 21 Aug 2020 03:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
71 policemen, including three policemen, three teachers found corona positive
बलिया। सदर कोतवाली के तीन पुलिसकर्मियों और मनियर में तीन शिक्षकों के साथ ही बृहस्पतिवार को कुल 71 नए लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 3275 हो गई है। पहले से भर्ती 3204 में से 2011 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक्टिव केस 1229 है। अब तक कुल 35 मरीजों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि बैरिया के उदईछपरा में 14, दुबेछपरा में दो, बेलहरी के दुधैला कला में छह, सुल्तानपुर में दो, कृपालपुर में दो, बगही में एक, बेरूआरबारी के बड़सरी में एक, श्रीरामपुर में एक, राजपुर में एक, देलुहान में एक, करम्मर में एक, रसड़ा के सराय भारती में एक, सोहांव के कारो में दो, नवानगर के सिकंदरपुर बड्डा में एक, गंधी मोहल्ला सिकंदरपुर में एक, गड़वार के रतसर कला में एक, अमडरिया में एक, नरही में एक, बलिया सदर में एक व्यक्ति पाजिटिव पाया गया। सदर कोतवाली में तीन, टीडी कालेज में एक, कदम चौराहा में दो, जेपीनगर में एक, परमंदापुर में एक, बांसडीह के दराव में एक, केवरा में एक, माधवपुर घरौली में एक, चिलकहर में एक, हनुमानगंज के फेफना में चार, बहादुरपुर काली मंदिर के पास एक, पकड़री फेफना में एक, मनियर के बड़ागांव में एक, काजीपुर में एक, विशुनपुरा में एक, नगरा के देढिहा में एक, पंदह के सरनी में दो, रसड़ा के तेराहीपुर में एक, सीयर के थाना भीमपुरा में एक, सोहाव के गोविंदपुर में एक, कपूरी नारायणपुर में दो पॉजिटिव केस पाए गए हैं।
विज्ञापन

मनियर: बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में मनियर क्षेत्र के तीन शिक्षक भी पॉजिटिव मिले हैं। इसमें प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव, प्राथमिक विद्यालय कादीपुर व प्राथमिक विद्यालय विशुनपुरा के एक-एक शिक्षक शामिल हैं। खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि संबंधित शिक्षकों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। शेष शिक्षकों को जांच कराने व बचाव करने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री की भाई की मौत, रिपोर्ट आई पॉजिटिव
बलिया। पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के चचेरेे भाई की मौत 18 अगस्त की रात वाराणसी जाते समय गाजीपुर के नंदगंज के समीप हो गई थी। इनकी कोरोना जांच की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को पॉजिटिव आई। इनकी जांच 18 अगस्त को ही हो गई थी। प्रशासन ने बृहस्पतिवार को पूर्व मंत्री के भाई को पॉजिटिव बताया। उल्लेखनीय है कि इनके परिवार में एक और व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed