फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   687 advocates cast their votes on the first day of the Bar Council elections.

Ballia News: बार काउंसिल चुनाव में पहले दिन 687 अधिवक्ताओं ने किया मतदान

Sat, 17 Jan 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
687 advocates cast their votes on the first day of the Bar Council elections.
दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित उप्र बार काउंसिल के चुनाव में मतदान के लिए लगी अ​धिवक्ताओं की
बलिया। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में शुक्रवार को बार काउंसिल ऑफ उप्र इलाहाबाद के सदस्य पद के लिए मतदान को लेकर पूरे दिन गहमा-गहमी रही। दो दिवसीय मतदान के पहले दिन सुबह से शाम तक वोट देने के लिए अधिवक्ताओं की लंबी लाइनें लगी रही। 687 अधिवक्ताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन

निर्वाचन जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा के देखरेख में सम्पन्न हो रहा है तथा चुनाव अधिकारी अपर जिला जज प्रथम पुनीत कुमार गुप्ता है।
निर्वाचन के प्रथम दिन तहसील क्षेत्रों के मतदाता अधिवक्ताओं की भरमार रही और काफी अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय के सेंट्रल हाल में अपने अपने उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया। मतदान के पहले दिन शाम साढ़े चार बजे तक 687 मत पड़े थे। शनिवार को भी शेष मतदाताओं की वोटिंग होगी।
विज्ञापन

जिला सत्र न्यायालय परिसर के बाहर व भीतर बार काउंसलिंग प्रत्याशी के समर्थक व एजेंट सुबह से प्रचार प्रसार में जमे रहे।
अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने के लिए मतदाताओं से अनुरोध करते रहे। सुरक्षा को लेकर चार थानों की फोर्स के अलावा क्यूआरटी फोर्स, पीएसी चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही। चुनाव में 333 से अधिक प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना दो फरवरी के बाद होगी। दो दिन तक चलने वाले मतदान में 23 सौ से अधिक अधिवक्ता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इलाहाबाद हाईकोर्ट की अधिवक्ता शुभी सिंह ने बताया मतदान शांति तरीके से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed