फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   65 thousand rupees withdrawn from account by deceiving old woman

युवक ने वृद्ध महिला को झांसा देकर खाते से निकाले 65 हजार रुपये

Sat, 09 May 2020 04:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
65 thousand rupees withdrawn from account by deceiving old woman
पूर। पकड़ी थाना क्षेत्र के बबुरानी (उससा ) गांव की एक महिला से गांव के ही एक युवक द्वारा धोखे से शुक्रवार को बैंक से 65 हजार रुपए निकालने का मामला प्रकाश में आया है। इसके बाद परिजन युवक के पास गए तो उसने पैसा लेने से इंकार कर दिया। जिसके बाद शनिवार को पीडि़त महिला ने युवक के विरूद्घ पकड़ी थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बबुरानी (उससा) गांव निवासी मनकिया देवी 60 पत्नी जगेसर प्रजापति से गांव के ही एक युवक ने यह कहा कि तुम्हारे बैंक खाते में 10 हजार रुपये पेंशन आया है चलकर बैंक से निकाल लो। जिसके लालच में आकर वृद्ध महिला युवक के साथ पूर स्थित पूर्वांचल बैंक की शाखा पर पहुंची। बैंक पहुंचते ही युवक ने विड्रॉल लेकर 65 हजार रुपये भरकर अंगूठा लगाकर जमा कर दिया और बारी आने पर 65 हजार रुपये लेकर वृद्ध महिला को 10 हजार रुपये देकर बाकी पैसा अपने पास रखकर उसे घर छोड़ दिया। घर पहुंचने पर जब परिजनों ने महिला से पूछा कि उसने 10 हजार रुपये की बात कही थी। लेकिन मोबाइल पर 65 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया है। मैसेज देख परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद युवक के विरूद्घ थाने में नामजद तहरीर दी। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक योगेश यादव ने बताया कि अभी मुझे इसकी जानकारी नहीं है, अगर ऐसा मामला है तो युवक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed