फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   63796 voters increased, then 39587 names were cut

63796 मतदाता बढ़े तो 39587 के कट गए नाम

Tue, 04 Jan 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
63796 voters increased, then 39587 names were cut
बलिया। विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचक नामावली का कार्य फाइनल कर लिया गया है। बुधवार को अंतिम सूची का प्रशासन कर दिया जाएगा। पिछले दिनों चले विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम में जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों में 63796 मतदाताओं की संख्या बढ़ गई है। इसमें 33055 महिलाएं और 30732 पुरुष शामिल हैं। 39587 नामों को काटा भी गया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए तैयार की गई मतदाता सूची में सबसे ज्यादा मतदाता 16399 बैरिया विधानसभा में बढ़े हैं। वहीं, सबसे कम सिकंदरपुर विधानसभा में 6498 नाम बढ़ाए गए हैं। ऐसे ही बेल्थरारोड विधानसभा में सबसे ज्यादा नाम काटे गए हैं। सबसे कम नाम सिंकदरपुर विधानसभा में कटे हैं। बैरिया विधानसभा में सबसे अधिक महिला मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। यहां 8887 नई महिला मतदाता बनाई गई हैं। एक जनवरी 2022 की अर्हता तिथि के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन पांच जनवरी को पदाभिहित स्थलों पर किया जाएगा। निर्वाचक नामावली 5 से 11 जनवरी तक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय, सम्बन्धित तहसील कार्यालयों एवं पदाभिहित स्थलों पर आम जन को देखने के लिए उपलब्ध रहेगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश सिंह ने मतदाताओं से कहा है कि कार्यालय अवधि में इन जगहों पर उपस्थित होकर मतदाता सूची का अवलोकन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed