फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   6,294 cooks in the district will receive free medical treatment worth up to five lakh rupees.

Ballia News: जिले के 6294 रसोइयों को मिलेगा पांच लाख तक का मुफ्त इलाज

Mon, 24 Aug 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
6,294 cooks in the district will receive free medical treatment worth up to five lakh rupees.
गंगा बहुउद्देशीय सभागार में पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना के तहत रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा क
बलिया। गंगा बहुउद्देशीय सभागार में रविवार को पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना के तहत परिषदीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के सम्मान और कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले में 6294 रसोइयों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने में रसोइयों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। सरकार ने अब उनके स्वास्थ्य की चिंता करते हुए कैशलेस चिकित्सा कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत चितबड़ागांव के वार्ड नंबर 4 मालवीय नगर स्थित कंपोजिट विद्यालय चितबड़ागांव में रसोइयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत चितबड़ागांव के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने रसोइयों को सम्मानित किया तथा लाभार्थियों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेल्थरारोड के हरिकेवल प्रेक्षागृह में रविवार को परिषदीय विद्यालयों में मिड डे मील बनाने वाली रसोइयों की एक हजार मानदेय, ड्रेस के लिए 500 रुपये बढ़ाने के साथ ही कैशलेस कार्ड का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त व समाजसेवी टीएन मिश्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बीईओ सुनील कुमार चौबे ने कहा कि रसोइयों की सुविधा के लिए प्रबंध किए जा रहे हैं। इस दौरान रसोइयों को प्रतीकात्मक रूप से कैशलेस कार्ड वितरित किए गए।
रसोइयों के लिए इस अभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से किया। बलिया में भी रसोइयों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना।

वक्ताओं ने कहा कि यह पहल रसोइयों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा के साथ उनके सम्मान को भी मजबूत करेगी।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव, सीडीओ आलोक कुमार, एडीएम अनिल कुमार, बीएसए मनीष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed